केमिकल लिपस्टिक पहुंचा रही होठों को नुकसान? अपनाएं शहनाज़ हुसैन के ये टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 02:42 PM (IST)

नारी डेस्क: खूबसूरत दिखना हर किसी को पसंद होता है। शायद इसीलिए महिलाएं लिपस्टिक का इस्तेमाल करना काफी पसंद करती हैं। लिपस्टिक मेकअप का ऐसा हिस्सा है जिसके बिना हमारी लुक अधूरी मानी जाती है।  लिपस्टिक लगाने से न सिर्फ हमारे होंठ अच्छे लगते हैं बल्कि हमारे चेहरे में भी चार-चांद लग जाते हैं।

कुछ लड़कियों के लिए तो लिपस्टिक लगाना एक आदत बन गई है। ऐसे में क्या आपको पता है कि अलग-अलग रंगों की लिपस्टिक अलग तरह के केमिकल्स से बनी होती हैं। जी हां, आपको शायद पता नहीं हैं कि आप होठों पर रंग की परत नहीं बल्कि रसायन की परत चढ़ा रही हैं। ये ना सिर्फ आपके होंठों की प्राकृतिक चमक और सुंदरता को प्रभावित करती है बल्कि आपके सेहत के लिए भी बहुत नुकसानदायक होती है। केमिकल्स वाली लिपस्टिक लगाने से होंठों पर दुष्प्रभाव पड़ता है क्योंकि बाजार  में उपलब्ध अधिकांश लिप ग्लॉस और लिपस्टिक में क्रोमियम, लेड,  एलुमिनियम , कैडमियम और कई अन्य विषाक्त पदार्थ मौजूद पाए जाते हैं, जो बेहद जानलेवा माने जाते हैं। 

PunjabKesari

स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक -

लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पेट संबंधी रोगों का खतरा  बढ़ जाता है। दरअसल, होंठों पर लगाई जाने वाली लिपस्टिक कभी-कभी भोजन करने के दौरान पेट में चली जाती है,  जिसकी वजह से इसमें मौजूद केमिकल शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इससे शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। 

होंठों की एलर्जी

लिपस्टिक में रंग बनाने के लिए मैंगनीजए लेड और कैडमियम का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से  होंठों की एलर्जी हो सकती है , आपके होंठ  काले पड़ सकते है और वो बार-बार सूख कर फट सकते है। लिपस्टिक के ज्यादा इस्तेमाल से  स्किन के छिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा देर तक होठों पर लिपस्टिक लगाने की बजाय होंठों पर रोजाना नारियल का तेल, शहद या एलोवेरा जेल लगाना चाहिए। इससे होंठ कोमल और मुलायम रहेंगे।

आंखों में जलन

वैसे तो अमूमन आंखों में जलन तब होती है जब हम आंखों में काजल या मस्कारा लगाते है। लेकिन कुछ महिलाएं लिपस्टिक को आईशैडो की तरह इस्तेमाल करती हैं जिससे उनकी आंखों में भी जलन हो सकती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसका असर आंखों की रौशनी पर भी पड़ सकता है।

PunjabKesari

बचने के उपाय-

-जब भी लिपस्टिक लगाए तो सबसे पहले होठों पर बाॅम लगाएं। इससे होंठों को होने बाले नुकसान को कम किया जा सकता है। 

-लिपस्टिक लगाने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट और इंग्रेडिएंट्स जरूर चेक कर लें। रोजाना लिपस्टिक लगाने की बजाय किसी त्यौहार , फंक्शन या विशेष अवसर पर लिपस्टिक लगाने की आदत डालें।

-रात को सोने से पहले लिपस्टिक को साफ कर के ही सोएं तथा होंठों पर नारियल तेल या मॉइस्चराइजर जरूर लगा लें।

-जब भी आप लिपस्टिक लगाएं तो ध्यान रहे कि यह उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। यह थोड़ी महंगी हो सकती है लेकिन इससे आपके होंठों की सुंदरता और आकर्षण बना रहेगा । बाजार में मिलने वाली सस्ती लिपस्टिक से परहेज़ करना ही बेहतर होगा।

PunjabKesari

अगर आप होंठों को लिप बाम से मॉइश्चराइज नहीं कर रही हैं तो आपको लिप प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे होंठो को स्मूथ बेस मिलता है।

-टॉक्सिन फ्री या प्राकृतिक लिपस्टिक लगाएं और गर्भावस्था के दौरान लिपस्टिक लगाने से बचें क्योंकि आपके गर्भ में पल रहे शिशु का स्वास्थ्य भी आपकी जिम्मेदारी है।

(लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static