लाल जोड़ा..सोलह श्रृंगार...चेहरे पर मुस्कान, दुल्हन बन बला की खूबसूरत लगी शहनाज गिल

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 05:24 PM (IST)

अपने सबसे अच्छे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को खाेने के बाद  एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज ग‍िल बुरी तरह टूट गई थी, लेकिन अब उन्होंने हालात से लड़ना सीख लिया है। शहनाज काफी संघर्ष करने के बाद नॉर्मल जिंदगी में लौट आई है और अब वह अपने काम पर ही फाेकस कर रही है। अपनी एक एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर वह फैंस के साथ जुड़ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


हाल ही में शहनाज का ऐसा लुक सामने आया है, जिसे देखकर लोग खुश हाने के साथ- साथ हैरान भी हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस दुल्हन की तरह सजी- धजी दिखाई दी।  दुल्हन के लिबास में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


शहनाज ने अहमदाबाद में एक फैशन शो में दिल्ली के फेमस फैशन डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैम्प वॉक किया। खूबसूरत लाल जोड़े में सोलह श्रृंगार कर वह जैसे ही रैंप पर उतरी तो वहां मौजूद लोग बस उन्हे देखते ही रह गए।

दुल्हन बनने की खुशी शहनाज के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। कभी वह दुल्हन की तरह शर्माती है तो कभी लहंगे में झूमती है। इस लाल जोड़े में ठमुके भी लगाती दिखाई दे रही है, उन्हे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनका कोई बहुत बड़ा सपना पूरा हो गया है। 


एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर कर लिखा-  ”डेब्यू वॉक बहुत शानदार हुआ। सुपर टैलेंटिड डिजाइनर समंत चौहान के लिए वॉक किया, अहमदाबाद के लोगों इसे एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद.”। 

शहनाज को दुल्हन के रूप में देख लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। फैंस ने कहा-  काश तस्वीरों में शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी होते। कुछ लोगों ने तो शहनाज और सिद्धार्थ की तस्वीरों को एडिट कर दोनों को एक साथ ला दिया। 

Content Writer

vasudha