हॉट अवतार में नजर आई शाहिद की पत्नी, देर रात वायरल हुई तसवीरें

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 01:22 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर 'शाहिद कपूर' रविवार रात पत्नी 'मीरा कपूर' के साथ डिनर डेट पर मुंबई के बांद्रा इलाके में नजर आए।ये दोनों आज के कपल्स के लिए गोल्स सेट करते नजर आते है। दोनों हमेशा हॉट और स्टाइलिश लुक में ही स्पॉट होते है। मीरा चाहे बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है मगर उनका क्लासी फैशन सेंस बहुत से फैंस बना चुका है।उनके इस डेट की फोटोज हाल ही में वायरल हुई है। चलिए आपको इन पिक्स की एक झलक दिखातें है।  

 


इस दौरान मीरा कपूर काफी हॉट अवतार में नजर आई है। सबसे आकर्षक उनकी फ्रिल वाली डेनिम स्कर्ट थी। उनका टॉप इस स्कर्ट के साथ बहुत अच्छे से टीमअप किया गया है। साथ ही न्यूड मेकअप लुक को और परफेक्ट बनाने के लिए मीरा ने अपने बालों को सिंपल खोला हुआ था। इस आउटफिट के साथ हाई हील्स को अच्छे से कैरी किया है। 

मीरा अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती है। 2 बच्चों के होने के बाद भी वो अपने फिटनेस के लिए जानी-जाती है। मीरा का यह सिंपल और स्टाइलिश लुक बेहद पसंद किया जा रहा है। देखा जाए तो मीरा को देखते ही शाहीद का स्टारडम लोग भूल ही जाते है।  

मगर बॉलीवुड के कबीर सिंह भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। उनका यह लुक बहुत बोहो-कूल था। वो बेहद स्मार्ट नजर आ रहे थे। 

Content Writer

shipra rana