Shahid Kapoor की ‘देवा’ के को-स्टार ड्रग्स केस में हुए गिरफ्तार, पुलिस ने 28 ग्राम MD किया बरामद
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 12:48 PM (IST)
नारी डेस्क : शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ में नजर आ चुके एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। काशीमीरा पुलिस क्राइम ब्रांच ने मीरा रोड इलाके में कार्रवाई करते हुए 28 ग्राम MD बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था कथित नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कथित तौर पर MD की सप्लाई की जा रही है। इसमें Snapchat और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की बात सामने आई है। जानकारी की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक डिकॉय कस्टमर की मदद से जाल बिछाया।

ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कासिफ नाम के एक व्यक्ति को दहिसर चेक नाका के पास ठाकुर मॉल इलाके में कथित ड्रग डील के दौरान पकड़ा। उसके पास से 28 ग्राम MD बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पुलिस को रोहुल्लाह मेहदी का नाम मिला। इसके बाद पुलिस ने मलाड स्थित एक स्टूडियो के बाहर से रोहुल्लाह को गिरफ्तार किया, जहां वह शूटिंग कर रहे थे।
यें भी पढ़ें : थायरॉयड में अचानक क्यों बढ़ने लगता है वजन? जानें इसकी असली वजह
कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
गिरफ्तारी के बाद रोहुल्लाह मेहदी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस अब कथित ड्रग नेटवर्क में उनकी भूमिका और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बता दें की रोहुल्लाह मेहदी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मुंबई के गोरेगांव में रह रहे थे। उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ में काम किया था और कुछ वेब प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। रोहुल्लाह मेहदी पर लगे आरोप जांच का हिस्सा हैं; गिरफ्तारी अपने आप में दोष सिद्ध होने का प्रमाण नहीं है।

