Engaged: गर्लफ्रेंड संग शाहीर शेख ने की सगाई, शेयर की इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 01:59 PM (IST)

शादियों का सीजन चल रहा है। फिल्म जगत से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में सिंगर नेहा कक्ड़, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी तस्वीरें सामने आई थी। वहीं अब टीवी सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के फेम एक्टर शाहीर शेख ने भी अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग सगाई के बंधन में बंध गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। 

शाहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर की तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्टर ने रुचिका का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं रुचिका ने ऊंगली में सगाई की अंगूठी पहनी हुई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh)

 

डेढ़ साल से रिलेशनशिप में 

शाहीर और रुचिका एक-दूसरे को डेढ़ साल से रिलेशनशिप में है। कुछ दिन पहले ही शाहीर ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। वहीं अब दोनों जल्द ही अपनी नई जिंदगी शुरू करने वाले हैं। 

दिसंबर में कर सकते हैं शादी

खबरों की मानें तो अगले महीने यानि दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दोनों की शादी का फंक्शन बेहद सिंपल तरीके से किया जाएगा। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से इस खबर पर किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

 

वहीं अगर बात करें शाहीर के काम की तो वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। जिनमें झांसी की रानी, महाभारत, कुछ रंग प्यार के, ये रिश्ते हैं प्यार के और तेरी मेरी लव स्टोरी आदि सीरियल शामिल हैं। वहीं रुचिका एक्ट्रेस होने के साथ-साथ क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी है।

Content Writer

Bhawna sharma