बेहद आलीशान है शाहरुख का दिल्ली वाला बंगला, देखिए Inside Photos

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 03:10 PM (IST)

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वहीं इनकी पत्नी गौरी  फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद एक कामयाब इंटीरियर डिजाइनर है। उन्होंने अपनी बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर स्किल्स से मशहूर एक्टर शाहिद व मीरा राजपूत के घर को नया लुक दिया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्म स्ट्रॉर्स के घरों को खूबसूरत  बनाया है। 

बीते कुछ दिनों में गौरी ने अपने दिल्ली वाले घर को दोबारा से सजाया है। साथ ही उन्होंने अपने इस घर की इनसाइज फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा फैंस को शेयर की। वहीं गौरी द्वारा घर को नया लुक देने पर एक्टर शाहरुख बेहद खुश है। साथ ही उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पत्नी के काम की तारीफ करते हुए फैन्स को दिल्ली वाले घर की बदली सूरत की झलक दिखाई। 

यहां आपको बता दें, कि शाहरुख और गौरी ने इस घर में अपने फैंस को एक दिन के लिए उनके साथ रहने का मौका दिया है। उन्होंने घर पर रहने के लिए फैंस के आगे एक शर्त भी रखी है। दरअसल, गौरी खान ने एक फेमस ट्रैवल ब्रांड के साथ साझेदारी की है। ऐसे में उन्होंने फैंस के लिए एक कॉन्टेस्ट रखा है। इसमें उन्होंने सभी से पूछा है कि ‘ओपन आर्म वेलकम’ के क्या मायने हैं। इस तरह जिसका जवाब सबसे अच्छा होगा उसे ही इनके आलीशान बंगले में रहने का मौका मिलेगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

घर की सभी चीजों को गौरी खान ने अपने हाथों से सजाया है। उन्होंने बंगले को अपनी फैमिली फोटोज और अपनी इंटरनेशनल ट्रिप्स से जुड़ीं यादों की तस्वीरें से डेकोरेट किया है। 

उन्होंने अपने आलीशान घर की बेडरूम से लेकर ड्राइंग रूम तक की सभी तस्वीरें शेयर की है। 


 

Content Writer

neetu