होली के रंगों में रंगे शाहरुख-गौरी, ढोल की थाप पर जमकर लगाए थे ठुमके

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 04:00 PM (IST)

कोई भी त्योहार हो बाॅलीवुड सेलेब्स उसे बेहद धूमधाम से मनाते हैं। जब बात आती है होली के त्योहार की तो सितारे जमकर इसका जश्न मनाते हैं। हालांकि इस बार कोरोना महामारी की वजह से बी-टाउन में वैसा माहौल देखने को नहीं मिलेगा। मगर इस बीच शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का होली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो 21 साल पुराना है। 

होली पर जमकर थिरके थे शाहरुख-गौरी

साल 2000 में फिल्ममेकर सुभाष घई ने होली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान होली के रंगों में रंगे शाहरुख और गौरी ने जमकर मस्ती की और ढोल की थाप पर जमकर ठुमके भी लगाए थे। 

अब नहीं होतीं बड़ी पार्टी

सुभाष घई के बंगले में उस होली पार्टी के बाद किसी भी सेलेब्स को इस अंदाज में ये त्योहार सेलिब्रेट करते नहीं देखा गया। हालांकि होली की पार्टी तो हर साल होती है पर इतने बड़े लेवल पर नहीं। इसके पीछे की एक वजह जहां सेलेब्स जागरूक होना है तो वहीं दूसरी वजह मीडिया की नजर है जो हर पल सितारों पर बनी रहती है।

राज कपूर ने शुरू किया था ट्रेंड 

बता दें बाॅलीवुड इडस्ट्री में होली पार्टी का ट्रेंड राज कपूर ने शुरू किया था। जिसके बाद सितारों ने होली पार्टी रखनी शुरू कर दी। राज कपूर हर साल आरके स्टूडियो में होली पार्टी रखते थे। उनकी मस्तीभरी पार्टी की चर्चा अगले साल तक होती रहती थी।

Content Writer

Bhawna sharma