शबाना-जावेद हुए भयानक हादसे का शिकार, बुरी तरह घायल हुई एक्ट्रेस!

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 07:17 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और जावेद अख्तर  के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। शनिवार शाम, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर जावेद अख्तर और शबाना आजमी की गाड़ी भयानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि जावेद की हालत ठीक है, वहीं शबाना आजमी काफी जख्मी हैं।


उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार की बुरी हालत देखकर इस आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक था। 

गौरतलब है कि शबाना और जावेद मुंबई से 60 कि.मी. दूर खालापुर पर जा रहे थे। उनकी सफारी गाडी ट्रक से बुरी तरह टकरा गई। खबरों के अनुसार, शबाना के चेहरे पर भी कई चोटें लगी है। चेहरे पर सूजन साफ दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी सलामती की कामना कर रहा है। बता दें कि कल शाम ही जावेद अख्तर ने अपना बर्थ डे मनाया जिसमें बॉलीवुड के नामी सितारे शामिल हुए थे। 

 

Content Writer

shipra rana