इस पार्क में एक साथ देख सकते है दुनिया के सात अजूबे

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 03:23 PM (IST)

दुनिया के सात अजूबे में शुमार इमारतों को तो हर कोई देखना चाहता है लेकिन सबकी यह इच्छी पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जगहें के बारे में बताने जा रहें है जहां पर आप दुनिया के सात अजूबों को एक साथ देख सकते है। कोलकत्ता न्यूटाउन में स्थित ईको पार्क में आप दुनिया के इन सातों अजूबों को देख सकते है। कोलकत्ता के इस पार्क में सेवन वंडर्स के साथ-साथ इटली के लिनिंग टावर ऑफ पीसा और अमेरिका के टावर ब्रिज को भी देख सकते है। इसके अलावा इनकी जानकारी देने के लिए यहां पर एक गाइड भी मौजूद होता है। तो आइए जानते है कोलकत्ता में मौजूद इन सात अजूबों के बारे में।

मिस्र पिरामिड्स को देखने के लिए अब आपको मिस्र जाने की जरूरत नहीं। आप कोलकत्ता के इस पार्क में मिस्र के पिरामिड्स को देख सकते है।

यहां पर लें कलरफुल लाइट्स के साथ सजी Amphitheater बिल्डिंग के प्राकतिक नजारों का मजा।

इस कोलकत्ता ईको पार्क में चिली के ईस्टर द्वीपों की मूर्तियों को भी बनाया गया है।

Christ the Redeemer को भी थोड़ा अलग तरीके से दिखाया गया है।

'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' के लिए अब आपको 4160 मील तक चलने की जरूरत नहीं।अब यहां पर आप ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का मजा ले सकते है।

Petra Jordan की खूबसूरत और ऐतिहासिक इमारतों को यहां लाइट्स के साथ दिखाया गया है।

ताजमहल की खूबसूरती को भी आप यहां पर देख सकते है।

सात अजूबो के साथ आप यहां एलफा टावर घूम सकते हैं।

सेवन वंडर्स देखने के साथ-साथ आप यहां पर पार्क की खूबसूरती का मजा भी ले सकते है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari