इस तरह करेंगे मैनेज तो छोटी किचन भी लगेगी बड़ी

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 05:39 PM (IST)

रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। घर की औरतों का ज्यादा समय यहीं गुजरता है। साफ सुथरी और व्यवस्थित रसोई देखने में बहुत सुंदर लगती है। मगर छोटी रसोई को सजाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। महिलाओं को समझ नहीं आता की कम जगह पर बर्तन, राशन, डिब्बे, मिक्सर ,जूसर, माइक्रोवेव, रैफ्रिजरेटर के अलावा और भी चीजें को आसानी से कैसे रखा जाए। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं तो आज हम आपको छोटी रसोई को व्यवस्थित ढ़ग से सजाने के आसान से आइडिया बताएंगे।

 


किचन में उस सामान को शैल्फ के आगे रखे जो रोजाना यूज होने वाला है। कभी-कभार इस्तेमाल होने वाली चीजों को बॉक्स में रखें। इस तरह से आपकी छोटी सी किचन बड़ी लेगी।

 

 

सिंक के साइड में बने बॉक्स को नजरअंदाज न करें। उन में सामान रखे सकते हैं। सामान रखने के बाद बॉक्स के दरवाजों को बंद कर दें। इसके साथ ही सिंक के निचे भी एक बॉक्स बनाकर उस में डस्टबिन रख सकते हैं। इन चीजों को ढकने के लिए आप सिंक के नीचे एक दरवाजा लगा सकते हैं।

 


अगर नीचे बनाए गए कैबिनेट में सामान पूरा नहीं आता तो ऊपर भी कैबिनेट या शैल्फ बनवा सकते हैं। इन में रोजाना यूज होने वाली चीजों को रख सकते हैं। इस तरह सामान निकालने के लिए आपको बार-बार झुकना भी नहीं पड़ेगा और कमर में दर्द भी नहीं होगा।

 


छोटी सी किचन को सुंदर बनाने के लिए शैल्फ के ऊपर गमले भी रख सकते हैं। 

 

 

 

Punjab Kesari