Khalsa Aid से जुड़े सिक्ख युवक घर-घर पहुंचा रहे लोगों को खाना

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 02:19 PM (IST)

कोरोना वायरस को लेकर जहां सरकार द्वारा लोगों को सेहत संबंधित सुविधाएं व खुद का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है, वहीं आज सभी तरफ बंद को लेकर एक और समस्या उमड़कर आ रही है। भले बंद होने से पहले लोगों ने खान-पान से जुड़ी चीजें घरों में एकत्रित कर ली थीं, मगर कुछ ऐसे भी लोग थे जो कम पैसे के चलते जरुरत की सभी चीजें नहीं खरीद पाएं।

हर वक्त मदद के लिए तैयार

ऐसे लोगों की मदद के लिए अगर कोई आगे आ रहा है, तो Khalsa Aid। खालसा ऐज आज से नहीं बल्कि दुनिया में जब-जब कोई महामारी, बाढ़ या फिर किसी भी तरह की मुसीबत बनी है, तब-तब इस संस्था ने लोगों तक हर जरुरत का सामान पहुंचाया है। खान-पान की चीजों से लेकर, बिस्तर, कपड़े, सोने के लिए शेल्टर और यहां तक कि पैसों तक से मदद करना यह संस्था अपना फर्ज समझती है।

घर-घर पहुंचा रहे खाना

बरहाल इन दिनों कोरोना के चलते जो लोग घरों में बंद हैं और उनके पास जरुरत की चीजें नहीं है, खालसा ऐड उन सब तक उनकी जरुरत के मुताबिक चीजें पहुंचा रही है। कोरोना से पहले केरल बाढ़, मुंबई बाढ़, भोपाल भुकंप, रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद, सीरिया में फैली भुखमरी, जम्मू-कश्मीर बाढ़ में खालसा ऐड लोगों की मदद के लिए आगे आई है।

भारत ही नहीं विदेश भी पहुंचते हैं सबसे पहले

रवि सिंह इस संस्था के मुखी है, मगर अपने Volunteers के साथ-साथ वह खुद भी हर प्रकार की सेवा करते हैं। खालसा ऐड केवल भारत या विदेश के किसी एक शहर नहीं, बल्कि जहां-जहां देश के किसी भी कोने पर जैसी भी मुसीबत आए , वहां सबसे पहले पहुंचने की कोशिश करती है। 

जहां दुनिया भर के लोग खालसा ऐड से प्रभावित हैं और उनके इस सेवा भाव की कद्र करते हैं, ऐसे में बॉलीवुड स्टार रंदीप हुडा इस संस्था से प्रभावित होकर न केवल उनके साथ काम करने में जुड गए बल्कि सिक्ख धर्म से प्रभावित होकर अपना धर्म भी तबदील कर लिया और पूर्ण तौर पर सिक्खी सरूप में आ गए। 

Content Writer

Harpreet