Cannes 2019: सेलेना ने ली जबरदस्त एंट्री, डायमंड नेकलेस से लूटी लाइमलाइट

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 04:48 PM (IST)

कल कांस फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है। कांस के रेड कार्पेट पर पहले दिन पॉप सिंगर सेलेना गोमेज ने धमाकेदार डेब्यू किया। सोशल मीडिया पर उनके लुक खूब चर्चा हो रही हैं। अपने स्टाइल और फैशन सेंस से फैंस को इम्प्रेस करने वाली सेलेना कांस में अपनी फिल्म 'द डेड डोंट डाई' को प्रमोट करने पहुंची थीं।  

Louis Vuitton की सिल्क रेड में सेलेना का हॉट अंदाज

रेड कारपेट के लिए सेलेना ने व्हाइट कलर की थाई हाई कट स्लिट लॉन्ग स्कर्ट के साथ डीप नेक स्ट्रेपी क्रॉप टॉप पहना। आपको बता दें कि सेलेना की यह ड्रैस Louis Vuitton द्वारा डिजाइन थी। सेलेना ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाई पफ बन बनाया हुआ था और सिल्क ड्रैस के साथ मेटेलिक Jimmy Choo हील पहनी। 

सेलेना ने पहना 88 केरेट का डायमंड नेकलेस 

सबसे ज्यादा अट्रेक्ट कर रहा था उनका डायमंड नेकलेस। सेलेना ने अपने सेक्सी ड्रैसअप के साथ ज्वैलर डिजाइनर द्वारा डिजाइन 88.16 केरेट का डायमंड नेकलेस पहना जो रेड कार्पेट पर पूरी लाइमलाइट लूट रहा था। 

सेलेना कान में अपनी फिल्म 'द डेड डोंट डाई' को प्रमोट करने पहुंची थीं। सेलेना ने अपने दूसरे लुक के लिए ऑफ शोल्डर क्रीम ड्रेस पहनी थी। अपने इस लुक के साथ भी उन्होंने अपना वही हार पहना हुआ था। अपनी एंट्री के साथ सेलेना ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया।

ओवरऑल सेलेना का लुक स्टनिंग था। हालांकि अभी बॉलीवुड एक्ट्रेंस ने कांस में एंट्री नहीं है लेकिन हॉलीवुड की कई एक्ट्रेस कांस में अपना जलवा बिखेर चुकी है । चलिए डालते हैं उनके लुक पर नजर । 

आपको बता दें कि कांस के रेड कार्पेट पर सेलेना के दो लुक देखने को मिलें। दूसरे लुक में उन्होंने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रैस पहनी जो उन्हें सेक्सी लुक दे रही थी। 

 

 

Content Writer

Sunita Rajput