पहली बार बाइक के साथ राजपथ पर अपने स्टंट दिखाएंगी सीमा भवानी Girls

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2018 - 01:41 PM (IST)

लड़कियां किसी भी काम में लड़को से पीछे नहीं है। वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कुछ मामलों में तो लड़कियां लड़को को पिछाड कर आगे बढ़ रही हैं। एेसा ही कुछ ही इस बार 26 जनवरी को राजपथ मार्ग में भी देखने को मिलेगा। गणतंत्र दिवस की परेड में बीएसफ यानि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की महिलाएं स्टंट करती दिखाई देंगी।

गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ और आर्मी के डेयरडेविल्स एक-एक साल के अतंराल के बाद अपना- अपना करतब दिखाते हैं। पिछली बार आर्मी जवानों ने अपना स्टंट किया। इस बार बारी बीएसफ वालों की थी, तो उन्होंने अपनी महिला विंग के डेयरडेविल्स को इस काम के लिए चुना। इस टीम में पंजाब के 20 प्रतिभागी, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश राज्य की 15, 10, 9 और 8 सदस्यों, केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, दिल्ली से प्रत्येक में 2 प्रतिभागी, मेघालय और हिमाचल प्रदेश की 1- 1  डेयरडेविल समूहों की महिलाओं को चुना गया है, जिसमें 25-30 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 15 महिलाएं शादीशुदा हैैं।

स्टंट करने वाली टीम को सीमा भवानी का नाम दिया गया। इसका नेतृत्व जम्मू कश्मीर रीजन के लद्दाख की इंसपेक्टर स्टांजिन नोरयांग करेगीं। नोरयांग बताती हैं कि इससे पहले उन्होंने कभी भी बाइक को हाथ तक नहीं लगाया था लेकिन अब वह और उनकी टीम राजपथ पर अपना करतब सबसे भारी भरकम कही जाने वाली रॉयल इनफील्ड बुलेट पर करेंगी। भारत के 70 साल के इतिहास में एेसा पहली बार होगी की 27 बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की महिलाएं अपनी प्रतिभा को दिखाएगीं।

गणतंत्र दिवस पर हर बार की तरह विजय चौक पर बेटियां रंग बिरंगे कपड़ो में मार्च करेंगी, अलग- अलग राज्य की झाकियां निकलेगी। सबसे हटकर इस बार सीमा भवानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की बेटियां भी बुलेट पर अपना करतब दिखाएंगी। 

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और आसियान देशों के 10 नेताओं ने  69 वें गणतंत्र दिवस के मेहमान होंगे।

 

Punjab Kesari