सीमा आंटी को पसंद नहीं प्रियंका- निक की जोड़ी, बोली- पति से बहुत बड़ी लगती है देसी गर्ल

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 09:21 AM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को बॉलीवुड का पॉवर कपल कहा जाता है। यह दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, इनकी केमिस्ट्री भी फैंस को बेहद पसंद है। ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा जहां अपने पति और बच्ची के साथ लाइफ को एंजॉय कर रही है, वह एक शख्स ने इनकी शादी पर सवाल उठाए हैं।  उनका कहना है कि प्रियंका और निक की जोड़ी बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।

नेटफ्लिक्स का पॉपुलर शो 'इंडियन मैचमेकिंग' की  होस्ट व मैचमेकर सीमा टपारिया ने प्रियंका और निक की जोड़ी पर सवाल उठाए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में सीमा आंटी उर्फ सीमा तपारिया अपने क्लाइंट को  एज गैप के आधार पर लाइफ पार्टनर चुनने की सलाह दे रही हैं। उनका मानना है कि एक लड़के और लड़की के बीच केवल 2-3 साल का ही एज गैप होना चाहिए।


अपनी बात को सही साबित करने के लिए सीमा आंटी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का उदाहरण देती हैं, जिनके बीच करीब 10 -11 साल का अंतर है। उनका मानना है कि प्रियंका और निक की जोड़ी अच्छी नहीं है, उन दोनों का मेच सही नहीं है। सीमा कहती हैं, “मुझे नहीं लगता कि, उनका एक अच्छा मैच है, यह बताने के लिए मुझे माफ कीजिएगा। उन्होंने शादी कर ली है, लेकिन निक अपनी पत्नी प्रियंका के आगे बहुत छोटे दिखते हैं"। 


सीमा टपारिया आगे कहती है कि शादी में दो-तीन साल का गैप ठीक है, लेकिन 7 साल छोटा होना ठीक नहीं है।  मैच्युरिटी भी कोई चीज होती है जो कि बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि सीमा आंटी अने शो  'इंडियन मैचमेकिंग' में अपने क्लाइंट्स की रिश्ते और हमसफर ढूंढने में मदद करती है। 

Content Writer

vasudha