ट्रेंड में आया Heena Blouse, महिला को बिना ब्लाउज की साड़ी पहने देख उड़े सबके होश

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 05:17 PM (IST)

शादियों का मौसम जोरों शोरों पर है। सोशल मीडिया पर वेडिंग के नए-नए ट्रैंड वायरल चल रहे हैं। महिलाओं की बात करें तो वह फैशन ट्रैंड को लेकर काफी एक्टिव रहती है, खासकर मेहंदी को लेकर। सिर्फ दुल्हन की नहीं बल्कि शादी में शामिल होने वाली लड़कियां हाथों-पैरों पर मेहंदी लगवाती है, जो पुरानी भारतीय परंपरा भी है। मेंहदी को शुगर समझा जाता है लेकिन हाल ही में एक महिला को मेहंदी और ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट करना भारी पड़ गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meenu Gupta MRS. ASIA USA 🇺🇸 (@meenumrsasiausa)

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें व वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला ने ब्लाउज पहनने की बजाए अनोखा एक्सपेरिमेंट किया है। महिला ने साड़ी के साथ मेहंदी ब्लाउज बनवाया है यानि उन्होंने अपनी बॉडी पर मेहंदी से ब्लाउज डिजाइन्स बनवाया है। वीडियो में बताया गया कि इसे बनाने में ही करीब 4 घंटे का समय लगा क्योंकि इसमें काफी बारीक डीटेलिंग की गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meenu Gupta MRS. ASIA USA 🇺🇸 (@meenumrsasiausa)

इसके साथ ही महिला ने सफेद रंग की साड़ी पहनी है। मेहंदी डिजाइन को एक बार देखने पर पता ही नहीं चलता कि महिला ने कपड़े का ब्लाउज नहीं पहना। बता दें कि महिला का नाम मीनू गुप्ता है , जो पेशे से एक मॉर्डल हैं। वहीं, मेहंदी ब्लाउज बनाने का क्रेडिट @creativefacesbyjain आर्टिस्ट को जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Face Painting by Jain (@creativefaces_facepainting)

सिर्फ साड़ी ही नहीं बल्कि इससे पहले पेशे मॉर्डल मीनू गुप्ता लहंगे के साथ भी मेहंदी वाला ब्लाउज पहन चुकी हैं। मॉडल ने गुलाबी रंग की एम्ब्रॉयडर्ड स्कर्ट के साथ पिंक दुपट्टा लिया था। इस लुक में बाकी सारी चीज़ों को पहले जैसा रखा गया था, जो लहंगे के साथ अच्छी भी लग रही थीं। 

लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ महिला की क्रिएटिविटी को स्पोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनकी आलोचना। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फैशन के नाम पर कुछ भी? कुछ तो शर्म करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'सिलाई के पैसे बचाने का बढ़िया तरीका है।'

एक यूजर लिखती हैं, 'उन सभी लोगों के लिए जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। प्राचीन भारत में महिलाएं इसी तरह साड़ी लपेटती थीं। उस समय ब्लाउज का आविष्कार नहीं हुआ था। "सती" पीरियड के दौरान भी विधवा महिलाओं को बिना ब्लाउज के साड़ी पहनने के लिए मजबूर किया जाता था।' एक अन्य ने लिखा, 'लगता है अगला फैशन हिना साड़ी का है।'

हालांकि इससे पहले भी महिलाएं कई बार मेहंदी ब्लाउज पहन चुकी हैं। देखिए तस्वीरें...

Content Writer

Anjali Rajput