लीविंग रूम से लेकर बैडरूम तक एेसा दिखता है क्यूट सी परिणीति का घर

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 03:16 PM (IST)

हर किसी कि जिंदगी में घर बहुत महत्वपूर्ण होता है। कड़ी मेहनत करने के बाद लोग अपने लिए सपनों का महल तैयार करते हैं। अगर बात बॉलीवुड स्टार की करें तो उनके घर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं। 


आज हम आपको बॉलीवुड की क्यूट सी हीरोइन परिणीति चोपड़ा के घर अंदर की तस्वीरें दिखाएंगे। इससे आपको उनके लाइफस्टाइल का अंदाजा हो जाएगा। आइए देखते हैं कैसा है दिखता है परिणीति चोपड़ा का घर अंदर से।


उनके घर से समुद्र का नजारा साफ दिखाई देता है। उनके लिविंग रूम में समुद्र की हवा सीधी आती है।

 

परिणीति को अपने पूरे घर क खुद की पसंद से सजाया है। उनको अपने घर की बालकनी वाला हिस्सा बहुत खुबसुरत लगता है। यही कारण है  कि उन्होंने बालकनी से आने वाली हवा का मजा लेने के लिए तख्त लगवा रखा है, जिसे उन्होने बहुत ही अलग तरीके से सजाया है।बैडरूम की दीवारों को वूडन वॉल लुक दिया है।

 

 

परिणीती चोपड़ा का ड्रॉइंग रूम कोजी ऐंड कंफर्टेबल है। उन्होंनेे अपने ड्रॉइंग रूम में ब्लू रंग के सोफे लगा रखे हैं।

 

परिणीती को पढ़ने का बहुत शौक है। अपनी किताबों और अवॉर्ड्स को रखने के लिए उन्होंने अलग से एक शैल्फ बनाई हैं। जो उनके घर को खूबसूरत दिखाता है।

 

उन्होंने अपने घर में अलग-अलग कलर के सोफे भी रखवाए हैं। परिणीती घर का डायनिंग एरिया खुला और अलग तरह का बना हुआ है।

 


 

 

 

Punjab Kesari