11 हजार करोड़ के 'एंटीलिया' में हुई आकाश और श्लोका की प्री-इंगेजमेंट पार्टी, देखिए तस्वीरें!

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 12:30 PM (IST)

भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट पार्टी एंटीलिया में हुई। जिस घर में आकाश और श्लोका की प्री इंगेजमेंट पार्टी रखी गई उसकी कीमत करोड़ों में है। इस खास दिन के मौके पर आज हम आपको मुकेश अंबानी के घर की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। 

मुकेश अंबानी का घर लगभग 4,00,000 स्केवयर फुट में बना है। उन्होंने अपने सपनों के महल को बनाने के लिए 11 हजार करोड़ रूपए खर्च किए थे। उनका घर दुनिया के सबसे मंहगे घर में से एक है। 


एंटीलिया घर की सबसे खास बात यह है कि अगर कभी 8 रिक्टर तक भूकंप भी आ जाए तो भी इसको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप यह बात कर जानकर हैरान रह जाएंगे कि घर के नीचे की 6 मंजिलों में सिर्फ पार्किंग के लिए जगह बनाई है। यहां पर एक समय में 168 कारें खड़ी कर सकते हैं। 

27 मंजिला इस घर में एक छोटा शहर बस सकता है। 7 फ्लोर पर 50 सीटों वाला सिनेमा हॉल भी है। हॉल के ऊपर आउटडोर गार्डन भी बना है। घर का इंटीरियर शिकागो के रहने वाले आर्किटेक्ट पर्किन्स ने किया है। इसके सबसे ऊपर वाली इमारत में हैलीपेड भी बना है। मुकेश अंबानी के घर में आने जाने के लिए 9 लिफ्ट है। 1 स्पा, 1 मंदिर, 1 आइसक्रीम रूप, स्विमिंग पूल भी बना है। 

Punjab Kesari