दिल्ली में आयोजित हुए India Tourism Award, देखें बेस्ट टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 04:40 PM (IST)

देशभर में कोरोना के मामलों में बीते कुछ महीने से कमी आने लगती है। वहीं घूमने-फिरने लोगों के लिए यह बेहद ही खुशी की बात हैं। ऐसे में वे अब अपनी मनपसंद जगह पर सैर कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी घूमने के शौकीन है तो इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स की लिस्ट को एक बार चैक करना ना भूलें। बता दें, इस लिस्ट में देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों को चुना गया है। बता दें, इन जगहों को चुनने का काम देशभर में वोटिंग करके किया गया। इसके लिए वोटिंग मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। इसके अलावा इसके लिए कुछ ऑन-ग्राउंड सर्वे भी हुए। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बिहार को इंडिया टुडे टूरिज्म अवॉर्ड से नवाजा

देश की राजधानी दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी खासतौर पर शामिल हुए थे। उनके द्वारा ही ये अवॉर्ड दिए गए। इस दौरान बिहार को इंडिया टुडे टूरिज्म अवॉर्ड से नवाजा गया है।

इन राज्यों को चुना गया सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों की लिस्ट में राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, कर्नाटक समेत कुछ अन्य राज्यों की जगहें शामिल हुई है।

सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थान (Best Spiritual Destination)

दुनियाभर में लोग धार्मिक जगहों पर खासतौर पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में इस कार्यक्रम दौरान केदारनाथ को सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थान में पहला स्थान पर रखा गया। इसके साथ बिहार का बोध गया को दूसरे नंबर पर सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थान चुना गया है।

बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन (Best Adventure Destination)

देशभर के युवा को सबसे ज्यादा वेंचर डेस्टिनेशन की तलाश रहती है। ऐसे में अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं तो आपको बता दें इस लिस्ट में ऋषिकेश को पहले और गोवा का बंजी जंपिंग (मायम लेक) को दूसरे स्थान पर रखा गया।

सर्वश्रेष्ठ समुद्र तट और तटीय गंतव्य (Best Beaches & Coastal Destination)

देश के सर्वश्रेष्ठ समुद्र तट और तटीय गंतव्य में गुजरात के शिवराजपुर बीच को पहला स्थान मिला। इसके साथ ही दूसरा स्थान पर गोवा के अश्वेम बीच आए।

बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन (Best Wildlife Destination)

अगर आप जंगली जीवों को देखना पसंद करते हैं तो रामनगर (नैनीताल) और गुजरात जाने का प्लान करें। दरअसल इंडिया टूडे ने इस लिस्ट में रामनगर के जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान और संग्रहालय को पहले और गुजरात के गिर वन दूसरे नंबर पर रखा है।

बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन (Best Mountain Destination)

अगर आप पहाड़ी क्षेत्रों को देखने का मजा लेना चाहते हैं तो जान लें बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन में कुन्नूर, नीलगिरी जिला, तमिलनाडु पहले और महाबलेश्नर (महाराष्ट्र) और नंदी हील (कर्नाटक) दूसरे स्थान पर चुने गए हैं।

बेस्ट हेरिटेज डेस्टिनेशन (Best Heritage Destination)

इसमें हेरिटेज डेस्टिनेशल में देश की अंजता की गुफाओं को पहला स्थान दिया गया और कच्छ का धोलावीरा ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप्स डेस्टिनेशन (Best Iconic Landscapes Destination)

इस लिस्ट में गरड़िया महादेव (कोटा) को पहले और पंजाब का नंगल धाम दूसरे स्थान पर चुना गया है।

सबसे दर्शनीय सड़कों (Most Scenic Road)

देश की दर्शनीय यानि सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सड़कों में नांगल से भाखड़ा डैम रोड को पहला स्थान मिला। इस लिस्ट में दूसरा नाम तमिलनाडु का कोल्ली हिल्स आया।

बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन (Best Festival Destination)

इस कार्यक्रम में सबसे लोकप्रिय फेस्टिवल डेस्टिनेशन भी चुना गया। इसमें पोंगल (तमिलनाडु) को पहला स्थान, रेगिस्तान महोत्सव (जैसलमेर) और मैसूर दसरा (कर्नाटक) को दूसरा स्थान मिला।

 

 

 

Content Writer

neetu