इस करोड़ों के घर की मालकिन हैं अमिताभ बच्चन की बहू, देखिए Inside Photos

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 04:27 PM (IST)

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने 2015 मुंबई में के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक नया घर खरीदा है। मीडिया में आई रिपोर्ट की माने तो इस कपल के आलिशान घर की कीमत 21 करोड़ रूपए है। आपको बता दें इसी बिल्डिंग में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 2015 में एक घर खरीदा था। इस तरह एेश और सोनम पड़ोसी हैं। 

आज हम आपको एेश और अभिषेक के घर की पिक्स दिखाएंगे। तो देखते हैं इस ब्यूटीफूल कपल की शानदार पिक्स। इनके घर के इंटिरियर से आप भी ढेरों आइडिया ले सकते हैं। ऐश के घर का नजारा किसी महल से कम नहीं लगता। घर के बाहर गार्डन भी बनाया गया है जो घर की एंट्रेस को ओर भी खूबसूरत बना देते हैं। 

ऐश और अभिषेक ने बेडरूम की दीवारों को क्रीम कलर करवाया है। दीवारों के साथ मैच करते बेड के साथ सोफे भी लगाएं गए हैं। कमरे की एक तरफ खिड़कियां बनाई गई है। जहां से आप बाहर का नजारा अच्छे से देख सकते हैं। 


घर के अंदर हर सुख-सुविधा का ध्यान रखा गया है। घर में ही स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। स्विमिंग पूल की में वुडन फ्लोर बनाया गया है। साथ में बैठने के लिए सुंदर सोफे भी लगाए गए हैं।

Content Writer

Nisha thakur