Birthday Special: किचन से लेकर गार्डन तक, अंदर से एेसा दिखता है अक्षय कुमार का घर

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 01:56 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अक्षर कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मी बैकग्राउंड के ना होते हुए भी अपने दम पर बॉलीवु़ड में एक खास पहचान बनाई है। कभी काम की तलाश में सड़कों पर इधर-उधर घूमने और थक कर फुटपाथ पर ही सोने वाले अक्षय कुमार ने मुंबई में आलिशान महल बनवाया है। 

करण जौहर के साथ मस्ती करते अक्षय कुमार

घर के बाहर का खूबसूरत नजारा। 


अक्षय कुमार आज अपना 51 बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। उनके इस खास दिन पर हम उनके सपनों के महल की खूबसूरत तस्वीरें दिखाएंगे। उनका घर किसी फाईव स्टार होटल से कम नहीं है। अक्षय के घर में हर चीज की सुविधा तो है ही बल्कि उन्होंने पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए घर पर ही एक छोटा सा ऑफिस भी बनवाया है। 

 

तो आइए देखते है अक्षय के घर की कुछ आलीशान तस्वीरें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A Minimalist's idea of luxury quilted sofa and horse cushions at the white window #dedonswingrest #thewhitewindow #indoorswing #design

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on Aug 12, 2014 at 8:44am PDT

 

अक्षय कुमार ने अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर किचन, डाइनिंग, लिविंग रूम और होम थिएटर बनवाया है। दूसरे फ्लोर पत्नी ट्विंकल का ऑफिस है। इसी के साथ इसी फ्लोर पर बेडरूम, बालकनी और पैंट्री बना है।

 


आपको बता दें, ट्विकंल खन्ना ने अपने घर को खुद डिजाइन किया है। पूरा घर नतारा और आरव की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही घर में एक कमरा गेम्स खेलने के लिए भी बनवाया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I have the blues! #thewhitewindow #suzzanicushions #pineapplefever

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on Apr 27, 2018 at 11:33pm PDT

खूबसूरत पेंटिग से सजा है अक्षय कुमार का घर। 


अगर फर्नीचर की बात करें तो कमरे में काफी बड़े सोफे लगे हुआ है और उनके बीच काफी खूबसूरत शीशे का सेंटर टेबल लगा है। जो उनके घर की लुक को पूरी तरह से बदल देता है। 

घर की दीवारों को खूबसूरत पेटिंग्स से डैकोरेट किया गया। अगर आप भी अपने घर को ऐसे लुक देना चाहते है तो इन तस्वीरों को देखकर आइडियाज ले सकते है। 

इतना आलिशान है अक्षय ट्विकंल का कमरा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bedding from thewhitewindow #unionjack #kidsroom #thewhitewindowstore

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on Aug 12, 2014 at 1:55am PDT

 

अक्षय कुमार ने अपने घर में एक गार्डन भी बनाया हुआ है। अक्षय खुद अपने माली के साथ गार्डन में काम भी करते हैं। उनके गार्डन में कई सुंदर-सुंदर फूल और फल लगे हुए हैं।

इसके अलावा इनके घर का सिक्यूरिटी सिस्टम भी टॉप लेवल का है।

 

Content Writer

Nisha thakur