Wedding Reception: सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं नई-नवेली दुल्हन अंकिता, ब्लैक शेरवानी में नजर आए विक्की

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 11:38 AM (IST)

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 14 दिसंबर को सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए हैं। शादी के लिए अंकिता ने सभी दुल्हनों से हटकर गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं, विक्की भी मैचिंग शेरवानी में नजर आएं। शादी के बाद दोनों ने कल रात बी-टाउन सेलेब्स ने वेडिंग रिसेप्शन पार्टी भी दी, जिसकी इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

आउटफिट्स की बात करें तो अपनी वेडिंग रिसेप्शन के लिए नई नवेली दुल्हन अंकिता साड़ी लुक में नजर आईं। उन्होंने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर गोल्डन कलर का था। इसके साथ 'मिसेज जैन' ने डबल लेयर्ड नेकलेस और झुमके वियर किए हुए थे।

हाथ में मेहंदी, बाजू में सोने का कंगन, हरी चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और मांग में लाल सिंदूर लगाए अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ अंकिता ने सटल मेकअप किया था। साथ ही उन्होंने बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाया हुआ था। वहीं दूल्हे राजा विक्की की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी।

उनकी वेडिंग रिसेप्शन से जुड़ी कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में अंकिता खाने के साथ म्यूजिक का भी मजा ले रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मृणाल ठाकुर पर्पल गाउन में नजर आईं। उनकी कंपनी में लूडो एक्ट्रेस आशा नेगी थीं, जो एक साधारण साड़ी में थीं।

इसके अलावा उनकी वेडिंग रिसेप्शन में दिशा परमार, एजाज खान, श्रद्धा आर्या, पवित्रा पुनिया, माही विज, आरती सिंह, राज सिंह अरोड़ा सहित कई टीवी स्टार ने शिरकत की थी। वहीं, बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी उनकी वेडिंग पार्टी में शामिल हुई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं, टीवी एक्ट्रेस मिष्टी त्यागी ने भी अंकिता और विक्की के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उसके साथ ही उन्होंने लिखा, "आज से आपके जीवन का एक नया और मधुर अध्याय 14/12/2021 शुरू हो गया है, सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं। आप दोनों हमेशा प्यार में साथ रहें। मेरे सबसे अच्छे दोस्त की शादी होते हुए देखना दिल को छू लेने वाला पल है। आप एक दूसरे के लिए सबसे परफेक्ट मैच हैं @jainvick ❤️ @lokhandeankita आपकी शादी की बधाई #anvikikahani"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mishthi Tyagi 💯% desi (@mishthi_tyagi)

Content Writer

Anjali Rajput