प्रियंका ने दिखाई रेस्टोरेंट SONA की झलक, बेहद खास है अंदर का इंटीरियर

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 05:14 PM (IST)

हाल ही में बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयाॅर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। अपने इस रेस्टोरेंट का नाम प्रियंका ने SONA रखा है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने रेस्टोरेंट के उद्घघाटन की तस्वीरें शेयर की थी। वहीं अब प्रियंका ने फैंस को अंदर की झलक दिखाई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

प्रियंका का रेस्टोरेंट का लुक अंदर से बेहद कूल और क्लासी है। 

जहां एक तरफ कुर्सी और टेबल का कॉम्बिनेशन है तो वहीं दूसरी तरफ काउच को जगह दी गई है। 

रेस्टोरेंट के अंदर का फर्श लकड़ी का है। हर टेबल पर लैंप रखे हुए हैं। 

बता दें, इससे पहले प्रियंका ने रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मैं आपके लिए SONA को पेश करने के लिए उत्साहित हूं। न्यूयॉर्क में एक नया रेस्टोरेंट जिसमें मैंने भारतीय भोजन के लिए अपना प्यार डाला है। इस महीने के अंत में SONA खुल रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

Content Writer

Bhawna sharma