ओपन किचन के ये डिजान्स आप देखते ही रह जाएंगे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 02:46 PM (IST)

किचन हर घर का अहम हिस्सा है, जिसे लोग स्पेस के हिसाब से डिजाइन करवाते है। अगर आप भी डिजाइनर किचन बनवाने की सोच रहे है तो आज हम आपको छोटी-बड़ी, दोनों तरह की किचन डिजाइन्स दिखाएंगे। इनसे आइडिया लेकर आप अपने रसोईघर को नया मेकओवर दे सकते है। 

किचन को स्टाइलिश लुक देने के लिए शैल्फ की जगह, मॉडुलर किचन, मॅाड्यूलर ट्रॉलीज, लाइट अरैंजमेंट जैसे काफी ऑप्शन आ गए हैं। ऐसे में लोग अपनी पसंद व अपार्टमेंट की स्पेस देखकर अपनी किचन को डिजाइन्स करवा सकते हैं।

अगर किचन बड़ी है तो इसे डिजाइनर लुक देने के लिए डार्क कलर जैसे पीला या गुलाबी, ब्लू या अन्य आदि कलर करवाएं। इसके अलावा आप चाहे तो किचन में लाइट एंड डार्क कलर के कॉम्बिनेशन पेंट करवा सकती है।

ऑल व्हाइट किचन विद बाइब्रेेटिंग फर्नीचर किचन भी आपके घर को स्टाइलिश लुक देगी।

अगर आप साइड पर शेल्फ नहीं बनाना चाहते हैं तो इसे सेंटर में बनवा सकते हैं। बीच में बनी हुई शेल्फ भी किचन को अट्रैक्टिव लुक देती है।

ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन चूज कर रहे हैं तो इस तरह किचन बनवाएं, जो आपके घर को मॉर्डन लुक देगी।

विटेंज लुक देना चाहते हैं तो फर्नीचर के साथ बाकी फर्नीचर का भी खास ख्याल रखें।

डाइनिंग एरिया और किचन को साथ बनवाकर भी आप किचन को स्टाइलिश दिखा सकते हैं।

आप आप किचन में ब्राइट कलर करवाना चाहते हैं तो रैड कलर इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। वैसे भी वास्तु के हिसाब से लाल रंग काफी शुभ माना जाता है।

वुडन फर्नीचर का ट्रैंड भी आजकल खूब देखने को मिल रहा है।

Content Writer

Anjali Rajput