कार्तिक आर्यन का नया हुक-स्टेप आपको थिरकने पर कर देगा मजबूर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 04:53 PM (IST)

कार्तिक आर्यन अपने सोशल मीडिया फैम के साथ एक और मनोरंजक नृत्य वीडियो को साझा करते है जिसमे अपने तेज-तर्रार और आर्कषक डांस से धमका कर रहे हैं!


डांस रीलों की कला में महारत हासिल करने वाले कार्तिक आर्यन ने अपने हालिया वीडियो के कारण 'द डांसिंग किड' का खिताब अर्जित किया है। 'बुट्टा बोम्मा' में अपनी बेदाग प्रतिभा से सभी को चौंका देने के बाद, कार्तिक ने हाल ही में 'राउडी बेबी' पर डांस करके प्रशंसकों में दीवानगी को और बढ़ा दिया है। वायरल सनसनी पैदा करने की परंपरा को जारी रखते हुए, हार्टथ्रोब ने अपने मजेदार, आकर्षक अंदाज में 'कुक-कुक' के रीमिक्स पर थिरकते हुए एक और दिलचस्प डांस रील पेश की है।


वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, कार्तिक आर्यन ने अपने दिलचस्प कैप्शन में कहा, "वी कुक.... पीपल लुक बट दिस इज हाउ यू डू द हुक

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 


अपनी विविध प्रतिभाओं से दर्शकों का दिल जीतते हुए, कार्तिक आर्यन पीढ़ी के सबसे लोकप्रिय, प्रिय और योग्य सितारों में से एक के रूप में उभरे हैं। राउडी बेबी पर उनके आखिरी डांसिंग वीडियो ने इंटरनेट पर ढेरों सराहना हासिल की और यहां तक ​​​​कि गाने के ओजी कोरियोग्राफर - जानी मास्टर ने भी उनके कदमों की प्रशंसा की।


अपने प्रशंसकों के लिए कड़ी मेहनत करते हुए कार्तिक आर्यन वर्तमान में अपनी आगामी फिल्मों के लिए कई शेड्यूल में काम कर रहे हैं और वह एकता कपूर की फ्रेडी और अनीस बज्मी निर्देशित भूल भुलैया 2 की शूटिंग एक साथ शहर में कर रहे हैं।

 

 

Content Writer

neetu