महिलाओं के इन सीक्रेट्स से पुरूष होते हैं अंजान

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2017 - 08:14 PM (IST)

रिलेशनशिप: सभी के मन में बहुत सी इच्छाएं होती है। फिर वह इच्छा पार्टनर के प्रति हो या अपने लिए। पुरूषों की तरह महिलाओं के भी सीक्रेट होते है, जो उनके पार्टनर को नहीं पता होते है। यूं कहा जाएं कि महिलाएं इन सीक्रेट को पार्टनर को चाहकर भी नहीं बता पाती। आज हम आपको महिलाओं के कुछ ऐसे ही सीक्रेट बताने जा रहे, जिनको लड़कियां अपनी जुबां पर नहीं ला पाती। 


1. तारीफ सुनना

लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। वह ऐसे लड़को को पसंद करती है जो उनकी तारीफ करते है लेकिन यह बात वह चाह कर भी बता नहीं पाती। 

2. केयरिंग 

लड़कियों का यह भी एक सीक्रेट है कि जब कोई लड़का उनकी केयर करता है तो उनका बहुत अच्छा लगता है। भले ही लड़कियां यह बात कहकर न बताती हो। 

3. कपड़ों से प्रभावित

बहुत सी लड़कियां लड़कों के ड्रैसिंग सेंस को देखती है और उनकी ओर आकर्षित होती है लेकिन वह यह बात लड़को को पता नहीं चलने देती है। 

4. पुराने संबंधों की जानकारी 

लड़कियां खासकर लड़कों की पिछली जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करती है। वह बातों ही बातों में उनसे उनकी पुराने संबंधों के बारे में पूछती है। ऐसे में लड़को को सच-सच बता देना चाहिए। 

5. रोक-टोक पर नाराज 

लड़के अक्सर अपनी मर्जी को लड़कियों पर थोपने लगते है, जिससे लड़कियों को निराश हो जाती है लेकिन यह बात वह अपने पार्टनर को कहने के बावजूद भी कह नहीं पाती। लड़की इस वजह से अंदर ही अंदर घूटने लगती है और खारिफ पार्टनर को छोड़ने की सोच लेती है। 

6. रिश्‍ते में रोमांस

लड़की अपने रिश्ते में इन सब बातों को अलाव रोमांस बनाएं रखना चाहती है लेकिन यह बात वह अपने पार्टनर के आगे जाहिर नहीं करती है। 
 

Punjab Kesari