नजर से बचने के लिए क्यों बांधा जाता है काला धागा?

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 12:55 PM (IST)

काला धागा बांधने की प्रथा आज की नहीं है, कई सालों से इसे हाथ, पैर, गले और बाजू में बांधा जाता रहा है। मूल रूप से इसे नजर से बचने के लिए बांधा जाता है। मगर कहीं न कहीं आज यह फैशन का रुप लिए जा रहा है। तो चलिए जानते हैं आज ट्रेंड बन चुके इस काले धागे के पीछे छिपे राज...

क्यों है काला रंग ही जरुरी?

बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग की चीजों का इस्तमाल किया जाता है जैसे काला टीका, काला धागा। काला धागा पहनने या काला टीका लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। काला रंग, नजर लगाने वाले की बुरी शक्ति को भंग कर देता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाती।

वास्तु के अनुसार काला धागा नजर से तो बचाता ही है साथ ही इससे जुड़ा एक उपाय आपको मालामाल बना सकता है। आप बाजार से रेशमी या सूती काला धागा ले आएं और किसी भी मंगलवार या शनिवार की शाम को इस काले धागे की नौ छोटी-छोटी गांठ लगा लें और अपने हाथ या गले में बांध लें। ऐसा करने से आपकी पैसे से जुड़ी समस्त परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण 

काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। ये पांच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इनसे मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर को चलाती है। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमें लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसीलिए गले में काला धागा बांधा जाता है ताकि आप और आपका परिवार बुरी नजर से बच सके।

पैसों की कमी नहीं आने देता काला धागा

वास्तु के मुताबिक काला धागा नजर से तो बचाता ही है साथ ही काला धागा आपको मालामाल भी बना सकता है। इसके लिए आपको बस बाजार से रेशमी या सूती धागा घर के मुख्य दरवाजे पर थोड़ा छिपा कर बांध देना है। इस छोटे से एक उपाय की मदद से आप जल्दी ही धनवान बन जाएंगे। ऐसा करने से आपके घर में धन की अपार वृद्धि होगी।

लड़कियां क्यों बांधती हैं इसे ?

इस परंपरा को भारतीय महिलाओं द्वारा ही शुरु किया गया था। घर की बड़ी बुजुर्ग परिवार में पैदा होने वाली सुंदर लड़की के पैर या गले में ये धागा बांधा करती थी। जब किसी सुंदर चीज पर काला दाग लग जाए तो उसकी सुंदरता कम हो जाती है इसीलिए सुंदर लड़की को लोगों की नजरों से बचाने के लिए यह धागा उन्हें बांधा जाता था। आजकल लड़कियां पैरो में काला धागा फैशन के कारण भी बांधती हैं। लड़कियां पैरो पर काला धागा इसलिए बांधती है ताकि उनकी खूबसूरती को किसी की नजर न लगे।

Content Writer

Harpreet