प्यार हो तो ऐसा...पत्नी के लिए बना डाला दूसरा ताजमहल, लोग बोले- ये है असली शाहजहां

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 05:29 PM (IST)

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसके लिए इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। शाहजहां ने भी ताजमहल बनाकर सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दे दी थी। ये ऐतिहासिक स्मारक सिर्फ खुशी ही नहीं बल्कि सच्ची प्रेम कहानी की भी गवाही देता है।  शाहजहां की तरह एक शख्स भी अपनी पत्नी के प्यार में इस कदर डूब गया कि उसने ताजमहल जैसा घर बना डाला। 


हम बात कर रहे हैं  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले एक व्यापारी की। शाहजहां की ही तरह इस शख्स ने भी इस ताजमहल को अपनी पत्नी को उपहार में दिया है। सपनों के इस घर को बनाने के लिए आनंद प्रकाश को 3 साल लगे। पहली बार देखने में यह  ताजमहल जैसा ही लगता है। ताजमहल की हूबहू नकल वाले इस घर में 4 बेडरूम, एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम भी है। 


बताया जा रहा है कि घर बनाने से पहले पति-पत्नी आगरा ताजमहल को देखने गए थे। उन्हाेंने ताजमहल की बारीकियों को देखा और फिर इंजीनियर से उसी तरह की तरह नक्काशी पर ध्यान देने को कहा। घर के अंदर नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के कलाकारों से की मदद ली गई। घर का गुंबद 29 फीट की ऊंचाई पर है। इसमें ताजमहल जैसे टावर हैं और घर का फर्श राजस्थान के 'मकराना' से बनाया गया है और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। 

बुरहानपुर में इस घर को देखने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। अल्ट्रा टेक ने इस घर को इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउट स्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ एमपी का अवार्ड भी दिया है।  इसे देखकर हर शख्स के मुंह से निकलता है ‘वाह क्या ताज है.’। आनंद चोकसे ने कहा कि-  वह हमेशा ये सोचते थे कि उनके शहर बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बनाया गया, क्योंकि शाहजहां की पत्नी मुमताज की मौत तो इसी शहर में हुई थी।


 

Content Writer

vasudha