Decor Trend: घर को देना है समुद्री लुक तो Sea Coral से करें सजावट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 11, 2021 - 01:36 PM (IST)

क्या आप अनोखे अंदाज में कमरे की सजावट करना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए समुद्री मूंगा (Sea Coral) का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर की अनूठी सजावट करने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आमतौर पर सी-कोरल को लोग बाथरूम डैकोरेशन के लिए ही इनका इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन आप लिविंग रूम, बेडरूम और किचन को खूबसूरत बनाने के लिए भी इन्हें यूज कर सकते हैं।

खास बात तो यह है कि इन्हें सजावट या पेंटिंग की भी आवश्यकता नहीं होती। चलिए यहां हम आपको सी-कोरल डैकोरेशन के कुछ आइडियाज दिखाते हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपनी घर की सजावट कर सकते हैं।

आप इन्हें कटोरी, कांच, प्लांटर्स और कांच शेल्फ पर रख कर सजावट कर सकते हैं।

मूंगा ज्यादातर सफेद होता है लेकिन आप इसे टेबल डैकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

सफेद काई वाला कोरल डैकोरेशन के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

बीच हाउस का माहौल बनाना भी बहुत आसान है, बस शीशे के फूलदान या कटोरे में गोले, स्टारफिश, समुद्री रेट व कोरल डालकर सजावट करें।

Content Writer

Anjali Rajput