बालों की हर समस्या! Hair Fall, रूसी और Dryness करें अलविदा, अपनाएं ये 10 आदतें

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 12:45 PM (IST)

नारी डेस्क: बालों से जुड़ी समस्याएं आज के समय में बेहद आम हो गई हैं। खासकर बदलते मौसम, खराब लाइफस्टाइल और गलत हेयर केयर रूटीन की वजह से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर बालों की क्वालिटी को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 आसान लेकिन असरदार आदतों के बारे में।

 घर पर बालों को हल्का रखें

घर के अंदर रहते हुए बालों को ज्यादा टाइट बांधने की बजाय खुला या हल्का जूड़ा रखें। इससे स्कैल्प को आराम मिलता है और बाल टूटने की समस्या कम हो सकती है।

PunjabKesari

 जरूरत से ज्यादा शैम्पू से बचें

कई लोग ऑयली स्कैल्प से परेशान होकर बार-बार शैम्पू करते हैं, लेकिन यह आदत बालों को और ज्यादा ड्राई बना सकती है। हफ्ते में 2–3 बार हल्के शैम्पू का इस्तेमाल बेहतर रहता है।

 बाल सुखाने का सही तरीका अपनाएं

गीले बालों को रगड़कर सुखाने की बजाय सूती तौलिया या कॉटन टी-शर्ट से धीरे-धीरे थपथपाकर सुखाएं। इससे बालों का फ्रिज और टूटना कम होता है।

 कंघी को साफ रखना जरूरी है

अगर आप साफ बालों में गंदी कंघी का इस्तेमाल करते हैं तो स्कैल्प में तेल और बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं। इसलिए कंघी को नियमित रूप से साफ करना बहुत जरूरी है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  बिना हीट और केमिकल के पाएं नेचुरल कर्ल्स, सोनाक्षी सिन्हा की सास ने बताया आसान घरेलू नुस्खा

स्कैल्प की सफाई पर ध्यान दें

अच्छे बालों की शुरुआत एक हेल्दी स्कैल्प से होती है। इसलिए महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा ध्यान स्कैल्प की सफाई और हाइजीन पर दें।

PunjabKesari

नियमित ट्रिमिंग करवाएं

हर 6–8 हफ्ते में बालों की ट्रिमिंग करने से दोमुंहे बाल कम होते हैं और बाल ज्यादा हेल्दी और घने दिखते हैं। धूप से बालों की सुरक्षा करें तेज धूप में निकलते समय बालों को स्कार्फ या सूती कपड़े से कवर करें। UV रेज़ बालों को कमजोर और बेजान बना सकती हैं।

हीट स्टाइलिंग का कम इस्तेमाल करें

हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर का बार-बार इस्तेमाल बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। इन्हें सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।

स्कैल्प मसाज को रूटीन बनाएं

हल्के हाथों से रोज 5–10 मिनट स्कैल्प मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।

बालों की सेहत एक दिन में नहीं सुधरती। किसी भी रूटीन को लगातार फॉलो करना जरूरी है, तभी अच्छे और लंबे समय तक चलने वाले परिणाम मिलते हैं। इन आसान आदतों को अपनाकर आप बालों की कई समस्याओं से धीरे-धीरे छुटकारा पा सकते हैं और अपने बालों को फिर से हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static