''भाभी जी घर पर हैं'' के  ''सक्सेना जी'' के साथ बचपन में हुई थी गलत हरकत, बोले- नहीं भूल सकता वो दर्द

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 06:56 PM (IST)

टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है, इसमें कई कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में शाे का एक एक्टर चर्चा में बना हुआ है। उनका दावा है कि वह बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। एक्टर का कहना है कि वह इस दर्द को कभी भूल नहीं सकते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saanand Verma (@saanandverma)


हम बात कर रहे हैं  'भाभी जी घर पर हैं' में 'सक्सेना जी' का किरदार निभाने वाले सानंद वर्मा की। भले ही उन्होंने इस शो में लोगों को खूब हंसाया है पर रियल लाइफ में उन्होंने बहुत दर्द झेला है। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर ने दावा किया है कि वह 13 साल के थे जब वह यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saanand Verma (@saanandverma)


 टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में सानंद वर्मा ने कहा- "मेरी उम्र उस समय 13 साल थी और मेरा सपना था कि मैं क्रिकेटर बनूं। जब मैंने पटना में क्रिकेट के लिए ट्राय किया तो वहां एक बड़ा आदमी था और उसने मेरा यौन शोषण करने की कोशिश की। मैं काफी डर गया था और वहां से भाग गया, इसके बाद से मैंने  क्रिकेट के बारे में नहीं कभी सोचा।"। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saanand Verma (@saanandverma)


एक्टर  ने आगे कहा कि- उनके साथ जो ये घटना हुई, उससे वह और मजबूत बन गए। उनका कहना है कि यौन शोषण बच्चों के दिमाग में बैठ जाता है और ये वो दर्द होता जो दिमाग से कभी जाता नहीं है। इसके अलावा उन्होंने में कास्टिंग काउच को लेकर कहा - एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ये चीजें जरूर होती हैं लेकिन सौभाग्य से मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Content Writer

vasudha