Sawan Shivratri: इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगा शुभ फल

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 06:39 PM (IST)

सावन मास के पवित्र महीने में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। वैसे तो यह पर्व हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। मगर फाल्गुन और श्रावण मास की शिवरात्रि का विशेष महत्व होने पर इसे बेहद शुभफलदाई माना जाता है। इस बार सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि 19 जुलाई 2020 दिन रविवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में चल रहें संकट दूर हो सुख- समृद्धि व शांति मिलती है। ऐसे में आप भी शिव जी की अपार कृपा पाना चाहते हैं तो यूं करें भगवान शिव की पूजा...

भगवान शिव की पूजा विधि

- सुबह जल्दी उठकर नहाकर सफेद कपड़े धारण करें। 
- अपने घर या मंदिर में जाकर सबसे पहले शिवलिंग को गंगा जल से स्नान करवाए। 
- उसके बाद उनका गन्ने के रस से अभिषेक करें। रस चढ़ाने के साथ शिवलिंग के नीचे लिखें हुए मंत्रों या ऊं नम: शिवाय का जाप करें। 
- फिर साफ जल से स्नान करवा कर शिवलिंग पर फूल, अक्षत, बिल्वपत्र, तिल आदि चढ़ाए। 
- फिर कोई सफेद चीज का प्रसाद तैयार कर भोग लगाएं। 
- धूप, कपूर और दीपक जलाकर शिव जी और माता पार्वती की आरती करें। 
- अंत में उनसे अपनी सुख-समृद्धि आदि की कामना करें। 

इसतरह भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने से शिव जी अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा की वर्षा बरसाते है। अपने भक्तों के दुखों को दूर करते है। साथ ही कुंवारे लड़के-लड़कियों को मनचाहा साथी मिलता है। 

Content Writer

neetu