Asia की सबसे Richest Woman बनी सावित्री जिंदल, चीन की बिजनेस टाइकून से छिना ताज

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 05:51 PM (IST)

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने एक बार फिर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने चीन की यांग हुईयन को पीछे छोड़ एशिया की सबसे अमीर महिला का खिताब अपने नाम कर लिया है। हुईयन बीते पांच वर्षों से एशिया की सबसे अमीर महिला थी, लेकिन अब उनकी जगह स्टील किंग ओपी जिंदल की वाइफ और पूर्व सांसद नवीन जिंदल की मां ने ले ली है।

PunjabKesari

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जिंदल ग्रुप की मुखिया सावित्री जिंदल के पास 89.49 हजार करोड़ रुपए (11.3 अरब डॉलर) की संपत्ति है । वहीं, यांग हुईयन की संपत्ति गिरकर 11 अरब डॉलर पर आ गई,  जो पिछले साल करीब 24 अरब डॉलर थी। दरअसल चीन में चल रहे प्रॉपर्टी संकट के कारण यांग को 11अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जिस कारण  एशिया की सबसे अमीर महिला का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। 

PunjabKesari
72 वर्षीय सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं और करीब 1.4 अरब आबादी वाले देश में इनका स्‍थान 10 वें सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार है। ब्लूमबर्ग की दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में सावित्री 164 वें स्थान पर पहुंच गई हैं।  फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति में पिछले दो साल के दौरान तीन गुना का इजाफा हुआ है। पति ओमप्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद उन्होंने न सिर्फ जिंदल समूह के चेयरपर्सन का पद संभाला, बल्कि राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए घर के बाहर भी कदम रखा।

PunjabKesari

फोर्ब्स ने 2008 में सावित्री जिंदल को भारत की सबसे अमीर महिला का खिताब दिया था। बड़ी बात यह है कि सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गई इसके बावजूद उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। हरियाणा विधानसभा की सदस्य होने के साथ ही वे हरियाणा सरकार में मंत्री भी रही हैं। 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद उन्हें जिंदल समूह की कुर्सी संभालनी पड़ी। वह जिंदल समूह की सबसे बड़ी संपत्ति जेएसडब्ल्यू स्टील की देखरेख करती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static