हर स्किन प्रॉबल्म का हल है सौम्या टंडन के ये होममेड पैक, आजमाए फिर देखिए कमाल

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 07:01 AM (IST)

लोग बॉलीवुड सेलेब्स के लाइफस्टाइल को जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। वह उनकी तरह दिखने के लिए बहुत से काम करते हैं। वहीं बात अगर लड़कियों की करें तो वह एक्ट्रेसस की खूबसूरती और ब्राइट स्किन की दीवानी होती हैं। वह भी चाहती हैं कि उनकी स्किन एक्ट्रेसस की तरह ही ग्लोइंग और शाइनी दिखे। इसके लिए वह बहुत से प्रोडक्टस यूज करती हैं लेकिन आपको बता दें कि ज्यादातर एक्ट्रेसस अपनी चेहरे की खूबसूरती के लिए कोई बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि वह किचन की ही चीजों को अपने चेहरे पर लगाती हैं। 

हाल ही में टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन ने अपनी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन का राज अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सौम्या अपनी ब्यूटी और ग्लोइंग स्किन के लिए पहचानी जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन से घरेलू पैक अपने चेहरे पर लगाती हैं। 

लगाती हैं खास फैस पैक 

सौम्या अपने चेहरे पर एक खास फेस पैक लगाती हैं। यह न ही मंहगा हैं और न ही इसे बनाने के लिए समय लगता है। दरअसल वह अपने चेहरे पर राइस स्क्रब लगाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका। 

1. 1 चम्मच राइस पाउडर लें
2.  1 चम्मच एलोवेरा जेल लें
3.  राइस पाउडर और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लें
4. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I will be doing a 6 Weeks challenge where every Monday, I will be posting a video of my new challenge. Every challenge will be a different theme. Do your bit, get inspired and make your own video or picture and the best three will be shared on my story. Tell me how you can take care of your skin with home recipes #SAUMWAR #WeeklyChallenge

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on Sep 14, 2020 at 5:33am PDT

5.  5 मिनट बाद हल्के हाथो से चेहरे पर स्क्रब करें
6. पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तर लगा रहने दें
7. उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें

नोट- आप चाहे हो राइस फेस पैक में आप गुलाब जल भी डाल सकती हैं। 

दही और शहद फेस पैक

इतना ही नहीं सौम्या अपने चेहरे पर एक और फेस मास्क लगाती हैं। और वो है दही और शहद फेसपैक। इसे बनाना भी बहुत आसान है। 

1. 1 चम्मच दही लें
2. 1 चम्मच शहद लें
3. एक कटोरी में दही और शहद लें
4. इसे अच्छे से मिक्स कर लें
5. पेस्ट को चेहरे पर लगाएं इसे 20 मिनट बाद पानी से धो लें
6.  फेस मास्क हफ्ते में 2 बार जरुर लगाएं

फेस पैक लगाने के फायदे 

अब आपको बताते हैं इस फेस पैक को लगाने के फायदे। 

1. राइस स्क्रब से चेहरे से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हट जाते हैं
2. इससे त्वचा के पोर्स में छुपी गंदगी बाहर आती है
3. राइस स्क्रब करने से स्किन टाइट रहती है
4. चावल ब्लीचिंग एजेंट होते है जिससे त्वचा के रंग में भी निखार आता है
5. स्किन ग्लोइंग होती है

Content Writer

Janvi Bithal