ठंड का मजा हो जाएगा दोगुणा, सर्दियों में बनाकर खाएं सरसों का साग

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 12:17 PM (IST)

सर्दियों का मौसम आते है साग, शलगम, गाजर जैसी सब्जियां भी आने लगती है। लेकिन ठंड के मौसम में पंजाबी घरों में साग बहुत ही स्वाद से खाया जाता है। सर्दी के मौसम में इसका स्वाद लेने से न सिर्फ ठंड से आराम मिलता है। बल्कि स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। अगर आप भी इस बार साग बनाना चाहते हैं तो पंजाबी स्टाइल का साग बनाकर ठंड को एंजॉय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

सरसों के पत्ते - 5-6 कप 
पालक - 5-6 कप 
प्याज - 3-4 
अदरक - 1 
लहसुन - 1 
हरी मिर्च - 2-3
जीरा  - 1 चम्मच 
हल्दी - 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
हींग - 1 चुटकी 
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले सरसो के पत्ते और पालक को अच्छे से धो लें। 
2. इसके बाद इन्हें बारीक-बारीक करके काट लें। 
3. एक कढ़ाई मेें पानी को गर्म करें और उसमें पालक और सरसों को 4-5 मिनट के लिए पकाएं। 
4. बीच-बीच में इन्हें चलाते रहें। तय समय के बाद छलनी से पालक और सरसों के पत्तों में से पानी निकाल लें। 
5. इसके बाद पत्तों को ठंडे पानी से धोकर अच्छे से छान लें। 
6. पत्तों में से पानी निकालने के लिए 20 मिनट तक रख दें। 
7. तय समय के बाद पत्तों को मिक्सर में डालें। साथ ही थोड़ा सा पानी भी इनमें मिलाएं। 
8. ग्राइंडर की सहायता से पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को एक बर्तन में रख लें। 
9. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जैसे तेल ग्रम हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। 
10. प्याज, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन काट लें। 
11. हींग भूनने के बाद इसमें अदरक और लहसुन डालकर फ्राई करें। 
12. 30 सैकेंड तक मिश्रण को भून लें। इसके बाद इसमें प्याज काटकर डालें । 
13. जैसे प्याज ब्राउन होने लगे तो इसमें सरसों और पालक का पेस्ट डाल दें। 
14. अब साग में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिलाएं। 
15. 4-5 मिनट के लिए साग को धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं। 
16. बीच-बीच में साग हिलाते रहें। तय समय के बाद गैस बंद कर दें।  
17. आपका टेस्टी साग बनकर तैयार है। मक्की की रोटी या परांठे के साथ सर्व करें। 


 

Content Writer

palak