डांस करते हुए लड़खड़ा गए थे सरोज खान के कदम, फिर भी हिम्मत नहीं हारी

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 10:34 AM (IST)

दुनिया को अलविदा कह गई बाॅलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान की डांस के लिए दीवानगी बचपन से ही थी। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरोज खान और दिव्या खोसला कुमार साथ में डांस करते हुए नजर आई रहे हैं। दिव्या खोसला कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरोज खान को याद कर ये वीडियो शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Will miss you #SarojKhan Mam 💔

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar) on Jul 3, 2020 at 12:53am PDT

 

डांस करते हुए लड़खड़ा गए थे कदम

हालांकि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस करते हुए सरोज खान अपनी उम्र के कारण लड़खड़ा गई थीं लेकिन फिर भी वह पीछे नहीं हटी और डांस करना जारी रखा। ये वीडियो 'आईकॉनिक वीमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड शो का है, जो मार्च 2020 में हुआ था। सरोज खान को इस अवाॅर्ड शो में उनके फिल्म इंडस्ट्री में दिए योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। यह सरोज खान का आखिरी इवेंट था। इसके बाद वह किसी और इवेंट या शो में नजर नहीं आई। 

परछाई को देखकर हाथ-पैर हिलाती थीं

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में वे अपने घर में ही रहीं। साथ ही उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो भी शेयर किए थे। सरोज खान ने निधि तुली की डॉक्यूमेंट्री 'द सरोज खान स्टोरी' में खुलासा किया था कि वे बचपन में अपनी ही परछाई को देखकर हाथ-पैर हिलाया करती थीं। उस समय उनकी मां ने उन्हें पागल समझा और डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गईं थीं। हालांकि बाद में उन्हें पता चला गया कि वे बिल्कुल ठीक हैं। ये सिर्फ डांस के लिए दीवानी है। 

बता दें सांस लेने की तकलीफ के चलते सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

Content Writer

Bhawna sharma