न्यू मैरिड लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं तमन्ना भाटिया की ये Stylish साड़ियां

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 04:36 PM (IST)

सिर्फ शादी तक ही नहीं बल्कि शादी के बाद भी नई नवेली लड़कियों को देखने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। खासकर किसी बर्थडे पार्टी, शादी या दोस्तों के किसी फंक्शन में सबकी नजर न्यू ब्राइड पर ही रहती है। लड़कियां खासकर इन पार्टिज या फिर शादी के फंक्शन में साड़ी पहनना ही पसंद करती है। अगर आपको भी शादी के बाद कोई खास फंक्शन अटेंड करना है तो आप साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनके कुछ बेस्ट साड़ी आउटफिट्स के बारे में...

ब्लू साड़ी 

आप तमन्ना भाटिया की तरह ब्लू साड़ी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। डिजाइनर बबीता मल्कानी की इस खूबसूरत साड़ी में एक्ट्रेस भला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ तमन्ना ने ग्लिटरी ऑफ शॉल्डर फ्रिल कैरी किया है। आप भी इस तरीके की साड़ी किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। 

पर्पल शिमरी साड़ी 

फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की इस साड़ी में एक्ट्रेस भला की खूबसूरत लग रही हैं। पर्पल और ब्लू ग्लिटरी साड़ी एक्ट्रेस पर काफी सूट कर रही है। किसी भी खास फंकशन में आप इस साड़ी को कैरी कर सकते हैं। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मोतियों का चोकर कैरी किया है जो उनके शानदार लुक पर चार-चांद लगा रहा है।

ट्रेडिशनल साड़ी 

शादीशुदा लड़कियां ट्रेडिशनल साड़ी में भी काफी गॉर्जियस लगती है। आप भी तमन्ना की तरह मस्टर्ड और ग्रीन साड़ी फंकशन में ट्राई कर सकती हैं। हैवी ट्रेडिशनल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ओपन हेयर स्टाइल करके अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस साड़ी में एक्ट्रेस काफी गॉजिर्यस दिख रही हैं। अगर आप ट्रेडिशनल वियर करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस का यह लुक कैरी कर सकती हैं। 

एम्ब्रोयडरी साड़ी 

आप सिंपल और एलीगेंट लुक के लिए तमन्ना भाटिया की एम्ब्रोयडरी बॉर्डर वाली साड़ी कैरी कर सकते हैं। नई नवेली दुल्हन चूडे़ के साथ इस तरह की साड़ी किसी फंकशन में कैरी कर सकते हैं। न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट करके आप फंकशन की लाइमलाइट भी हासिल कर सकते हैं।    

      

सिंपल व्हाइट लुक 

आप सिंपल व्हाइट लुक की साड़ी भी किसी फंकशन में कैरी कर सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप हाई बन करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी इस साड़ी में काफी गॉजियस दिख रही थी। 

येलो साड़ी 

येलो कलर भी किसी भी फंकशन को खास बनाने के लिए एकदम परफेक्ट होता है। तमन्ना भाटिया की यह साड़ी आप पार्टी में वियर कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने सिंपल मेकअप कैरी किया था। आप भी इस तरह के मेकअप लुक के साथ शाद में गॉजियस लग सकती हैं। 

Content Writer

palak