नई नवेली दुल्हन के लुक को और निखारेंगे ये Saree Designs, करें अपने वॉर्डरोब में शामिल

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 01:42 PM (IST)

शादी ही नहीं शादी के बाद लड़कियां अपने ससुराल में संजने-संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। नए घर में वह एकदम गॉर्जियस दिखना चाहती हैं। ऐसे में शादी के महीनों पहले ही अपने आउटफिट को चुनना शुरु कर देती हैं। वैसे लड़कियां शादी के बाद ज्यादातर साड़ियां ही डालना पसंद करती हैं। अगर आप भी साड़ी लवर्स हैं तो इस तरह के साड़ी डिजाइन्स शादी के बाद ट्राई कर सकती हैं। सिंपल सॉबर लुक के साथ आप शादी के बाद और भी सुंदर दिखेगी। 

बनारसी साड़ी 

अगर आपको हैवी साड़ी पसंद है तो बनारसी साड़ी आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस रहेगी। अनुष्का शर्मा की यह रेड साड़ी नई दुल्हन के लुक को चार चांद लगा देगी। रेड साड़ी, हैवी ज्वेलरी और बालों में बन बनाकर आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

पैठानी साड़ी 

पैठानी साड़ियां महाराष्ट्र के पैठण गांव में बनती है, इसलिए इन्हें पैठानी साड़ी कहते हैं। पैठानी साड़ियां अच्छी रेशम से बनाई जाती है। यह हाथों से बनाई जाती हैं और इसकी खास बात यह है कि पैठानी साड़ियों को पूरे महाराष्ट्र में सबसे खास साड़ियों में से माना जाता है। ऐसे में आप शादी के बाद इस तरह की साड़ियों के साथ अपने लुक को और भी फ्लोरिश कर सकती हैं। 

कांजीवरम साड़ी 

कांजीवरम साड़ी भी आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। साथ में हाई बन और लाइट मेकअप के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। पिंक कलर की यह कांजीवरम साड़ी आपके लिए एकदम परफेक्ट होगी। 

ऑर्गेनजा साड़ी 

ऑर्गेनजा साड़ी सिल्क के धागों से बनी फैब्रिक है। इसे नायलॉन और पॉलिस्टर को मिक्स करके बनाया जाता है। यह बहुत ही सॉफ्ट होती है। खासकर नई दुल्हन इस साड़ी के साथ शादी के बाद और भी गॉर्जियस दिख सकती हैं। ऑर्गेनजा साड़ी आप शादी के बाद ट्राई कर सकती हैं। 

रफल साड़ी 

अगर आप कुछ ट्रैंडी साड़ी लुक शादी के बाद ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह की रफल साड़ी ट्राई कर सकती हैं। रफल साड़ी के साथ ओपन हेयर और लाइट मेकअप लुक के साथ शादी के बाद और भी गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

Content Writer

palak