स्मृति ईरानी का साड़ी कलेक्शन है सबसे यूनिक, सिंपल सॉबर लुक से करती हैं सबको Attract

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 01:22 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस से लेकर राजनेता स्मृति ईरानी का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। केंद्रीय मंत्री एक नहीं बल्कि कई सारी जिम्मेदारियां एक साथ संभाल रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग की तौर पर की थी। टीवी सीरियल 'कभी सास भी कभी बहु थी' में 'तुलसी' के किरदार से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। केंद्रीय मंत्री सिर्फ एक्टिंग और अपने बेबाक अंदाज ही नहीं बल्कि अपनी यूनिक फैशन सैंस के जरिए भी संसद में सुर्खियां बटोरती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आज स्मृति ईरानी की ऐसी साड़ियां जो एकदम हटके हैं... 

केंद्रीय मंत्री का सिंपल और सॉबर लुक भी फैंस को काफी आकर्षित करता है। ब्लैक बॉर्डर वाली साड़ी में स्मृति काफी सुंदर लग रही हैं। 50 प्लस महिलाओं के लिए केंद्रीय मंत्री का यह लुक एकदम बेस्ट है। 

ऑरेंज कलर की इस साड़ी में भी स्मृति का अंदाज कातिलाना लग रहा है। अपने सिंपल और स्टाइलिश साड़ी कलेक्शन के साथ केंद्रीय मंत्री हर किसी से हटकर ही नजर आती हैं। 

साड़ी के ऊपर लिया गया यह कढ़ाई वाला शॉल केंद्रीय मंत्री की पर्सनेलिटी को चार-चांद लगा रहा है। इस साड़ी में वह भला की खूबसूरत दिख रही हैं। 

गर्मियों के मौसम में आप स्मृति की यह फुल कॉटन की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। लाइट वेट साड़ी में समर सीजन को आप आसानी से एंजॉय कर सकती हैं। 

ऑल ब्लैक लुक में भी स्मृति बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात दे रही हैं। खासकर इस तरह की ब्लैक कॉटन साड़ी 50 प्लस महिलाएं वेडिंग में भी ट्राई कर सकती हैं। 

रेड कलर की हैवी वर्क साड़ी में भी स्मृति ईरानी का लुक देखने लायक है। यह साड़ी केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में हुई अपनी बेटी की शादी में कैरी की थी।

 

Content Writer

palak