Flop Fashion ! सारा का लुक हुआ ट्रोल, यूजर ने कहा- 'महंगी वाली नटराज पेंसिल'

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 11:24 AM (IST)

आजकल हर बॉलीवुड दीवा का लुक सोशल मीडिया पर ही सराहा या नापसंद किया जाता है। फैशन इंडस्ट्री आए-दिन स्टार्स की लुक की वजह से लाइमलाइट में आ जाती है। अब या तो उनकी आलोचना होगी या वाहवाही यह बिल्कुल फैंस पर निर्भर करता है। सबकी फेवरेट सारा अली खान की तारीफें कुछ ज्यादा ही होती है। फैंस उनके लुक को कुछ ज्यादा ही पसंद करते है या यह भी कहा जा सकता है कि लोग उनके दीवाने है । सारा का ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक दोनों ही खूब पसंद किया जाता है। सारा ने अक्टूबर महीने में एक फोटोशूट करवाया था। उस फोटोशूट का क्रेडिट 'hello' नाम के कंपनी के लिए था। इस फोटोशूट में उनके भाई इब्राहिम अली खान भी मौजूद थे। जहां इब्राहिम को तारीफें मिली वहीं सारा को ट्रोल होना पड़ा। चलिए आपको बताते है कि सारा के कौन-से लुक पर उन्हें आलोचना प्राप्त हुई है। 

 

 

 

सारा ने यह फोटो 3 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने चेरी रेड, ब्लश और बेबी पिंक की फैन-ऐजेस वाली साड़ी वियर की थी। इस साड़ी की बॉर्डर पर त्रिकोण शेप में कट था। जैसे पेंसिल को छिलने पर शेप आता है बिल्कुल वैसे ही। सारा के मेकअप की बात करें तो उन्होंने डार्क काजल लगाया हुआ था। वो उनकी आंखो को डरवाना दिखा रहा था।

 

 

 

 

सारा का ओवरआल लुक समझ से बाहर था। सारा का हेयरस्टाइल भी चिपटा-सा था। सारा के ब्लाउज की स्लीव्स कुछ ज्यादा ही अटपटी-सी थी। डिज़ाइनर ने बहुत मेहनत की है मगर फैंस को यह लुक पसंद नहीं तो कोई क्या ही कर सकता है। 

अगर बात करें ज्वेलरी की तो उन्होंने झालर वाले हूप्स वियर किया थे ,उनके चेहरे के हिसाब से हूप्स कुछ ज्यादा ही बड़े थे। उनका चेहरा उनके इयररिंग्स के सामने मानों छुप-सा गया हो। फिर क्या, किसी यूजर ने लिखा कि 'नटराज पेंसिल' तो किसी ने लिखा कि ,महंगी वाली नटराज पेंसिल' .यह फोटो उस वक्त इतनी ट्रोल नहीं हुई मगर अब हो रही है। लोग इनपर मिम्स भी बना रहे है। मगर जो भी हो सारा की क्यूटनेस इन ट्रोलर्स पर काफी भारी पड़ेगी।

यह बात तो उन्हें भी माननी पड़ेगी कि अमृता सिंह की बेटी उनपर ही गई है। जैसे उन्हें किसी का डर नहीं था वैसे ही सारा को भी किसी और के कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।    

Content Writer

shipra rana