कोरोना की चपेट में आईं सारा तो यूजर्स ने कहा-कोरोना ना फैले इसलिए क्वारंटाइन हो जाए

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 07:37 PM (IST)

कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बात अगर बी टाउन या टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स की करें तो रोजाना कोई न कोई स्टार इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं फेमस सीरियल 'सपना बाबुल का बिदाई' की एक्ट्रेस सारा खान भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर फैंस को दी हैं। 

सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

हाल ही में सारा खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है और पोस्ट शेयर करते हुए सारा ने लिखा ,' दुर्भाग्य से आज मैंने कोरोनोवायरस जिटिव पाई गई हूं!! अधिकारियों और डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लूं। मैं अभी ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही हूं। '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏🙏🙏

A post shared by sara Khan (@ssarakhan) on Sep 9, 2020 at 11:24pm PDT

फैंस कर रहे कमेंट

सारा द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। वहीं कइयों ने तो उन्हें कोरोना ना फैले इसलिए घर पर क्वारंटाइन होने की सलाह भी दे डाली है।  आपको बता दें इस कोरोना की चपेट में हाल ही में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा आए थे। 

Content Writer

Janvi Bithal