छोटे भाई तैमूर के साथ मस्ती करती नजर आई सारा, बर्थडे पर शेयर की फोटो

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 12:38 PM (IST)

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे और सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहने वाले तैमूर अली खान का आज तीसरा जन्मदिन है। इस मौके पर तैमूर के पेरेंट्स यानि की सैफ और करीना ने शानदार पार्टी भी आयोजित की थी जिसमें सभी स्टार किड्स शामिल हुए। आज तैमूर को सोशल मीडिया पर काफी बधाईयां मिल रही है वहीं तैमूर की बड़ी बहन यानी की सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happiest birthday little Tim Tim 🤗🎂🧁💓🌈🧿💋💥👼 #munchkin #cutiepie #birthdayboy

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Dec 19, 2019 at 6:26pm PST

 

इन फोटो में तैमूर और सारा काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है। फोटो में देखा जाए तो दोनों भाई-बहनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही है। फोटो शेयर करते हुए सारा ने लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो छोटे टिम टिम।"

तैमूर की बर्थ डे पार्टी में करिश्मा कपूर, बबीता कपूर, समायरा, सोहा अली खान, इनाया खेमू, रीमा जैन के साथ करण जौहर, यश जौहर, रियान और राहिल आदि सितारे शामिल हुए।
 

Content Writer

khushboo aggarwal