सारा की स्लिम बॉडी का राज वृक्षासन, तनाव भी रहता है कोसों दूर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 01:06 PM (IST)

वजन बढ़ने से शरीर को कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग आपको मानसिक और शरीरक रुप से बलवान बनाने के साथ साथ आपके शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को भी बर्न करने में मदद करता है। बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी खुद को फैट से फिट बनाने के लिए योग का सहारा लिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Sunday 🧘🏻‍♀️🌺🐙👄 #sundayfunday #sunnyday #sunnysunday If only peace, serenity and green truly made you wiser.. 😈☮️🦄🧠🤦🏻‍♀️ but at least I got the day right 🙇🏻‍♀️ this time...

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Aug 2, 2020 at 1:35am PDT

 

हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वृक्षासन करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'केवल शांति, स्थिरता और हरा रंग ही आपको सही मायने में बुद्धिमान बनाती है .. लेकिन कम से कम मुझे इस बार सही समय मिला है...।' तो चलिए आज आपको बताते हैं वृक्षासन करने से शरीर को क्या फायदे मिलेंगे...  

वृक्षासन के फायदे

- इस योगासन को रोजाना करने से वजन तेजी से कम होगा। 

- यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। 

- इसके साथ ही यह शरीर में जमी चर्बी को कम करता है। 

- अगर हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो ये योगासन काफी मददगार साबित होगा।

- ये योगासन करने से शरीर में संतुलन बना रहता है।

- वृक्षासन करने से एड़ियों के दर्द से भी राहत मिलेगी और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होगी। 

- इसके अलावा ये दिमाग को फ्रेश रखता है। 

- तनाव और डिप्रेशन को दूर करने के लिए ये योगासन काफी फायदेमंद है। 

- वृक्षासन घुटनों के दर्द से राहत दिलाता है। 

वृक्षासन करने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। 

- इसके बाद दाहिने पैर को उठाकर अपने बाएं पैर पर रखें। 

- इस दौरान पैर की उंगुलियां नीचे की तरफ होनी चाहिए। 

- अपना बायां पैर सीधा रखें और बैलेंस बनाएं।

- इसके बाद अपने हाथों को नमस्‍ते की मुद्रा में धीरे-धीरे ऊपर ले जाए।

- ध्यान रखें की ये योगासन करते हुए रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें।

- अब धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल पोजिशन में आएं। 

- इसी तरह अपने दूसरे पैर से भी इसे दोहराएं।

Content Writer

Bhawna sharma