LFW 2023: सेफ्रॉन बिक्नी ब्लाउज में रैंप पर उतरी सान्या मल्हौत्रा, शिमरी ड्रेस में सोनाक्षी ने बिखेरे जलवे

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 06:05 PM (IST)

लैक्मी फैशन वीक का शानदार आगाज हो चुका है। मुंबई के जियो गॉर्डन में चल रहे इस फैशन वीक में आए दिन एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। फैशन वीक के दूसरे दिन सान्या मल्हौत्रा, अंशुला कपूर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई एक्ट्रेस ने रैंप पर जलवा बिखेरा लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही सान्या मल्हौत्रा। सान्या मल्हौत्रा ने ब्रांड फ्लर्टेशियस इंडिया के लिए रैंप पर वॉक किया। 

सैफ्रॉन बिक्नी ब्लाउज में दिखाए जलवे 

सान्या मल्हौत्रा ने सैफ्रॉन कलर के बिक्नी ब्लाउज के साथ कट स्कर्ट कैरी की। साथ में मिनिमम मेकअप, कर्ली हेयर्स, हाथों में बैंगल्स, कानों में बालियां और हाई हिल्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया । 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

सोनाक्षी सिन्हा ने शिमरी ड्रेस में लूटी महफिल 

लैक्मी फैशन वीक के दूसरे दिन सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। सोनाक्षी ने ग्रीन शिमरी टॉप और स्कर्ट के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। एक्ट्रेस डिजाइनर रिधी बंसल और मोहित रॉय के लिए रैंप पर उतरी । इस दौरान सोनाक्षी ने 'जिम्मी जिम्मी' गाने पर ठुमके भी लगाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

ग्रीन शिमरी ऑवरऑल लुक के साथ सोनाक्षी ने न्यूड मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। साथ में बालों में चोटी बनाकर सोनाक्षी ने रैंप पर जलवे बिखेरे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

Content Writer

palak