Fashion: सान्या मल्होत्रा की 10 एथनिक ड्रैसेज, व्हाइट वाली है सबसे खूबसूरत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 03:13 PM (IST)

दंगल फिल्म में से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली सान्या मल्होत्रा के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद वह ‘पटाखा’ और सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ में दिखाई दीं जो काफी पसंद भी की गई। लोगों को न केवल सान्या का फिल्मी किरदार पसंद आता है बल्कि उनका स्टाइल में फैंस के दिलों में खास जगह बना रहा है।

वैसे तो वेस्टर्न में सान्या का स्टाइल काफी खूबसूरत व कूल नजर आता है लेकिन ट्रेडीशनल में भी खूब जंचती है।

हाल ही में सान्या एक इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने Ekaya Banaras का एथनीक सूट कैरी किया। हाई नेक फुल स्लीव्स कुर्ते के साथ उन्होंने शनशाइन यैलो कलर का हैंड वेव और फ्लोरल वर्क दुपट्टा कैरी किया।

सान्या ने विंटेज ईयररिंग्स और ऑफ व्हाइट एंड गोल्ड जूती के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें उनका देसी अंदाज बिल्कुल परफेक्ट नजर आया। 

इस दौरान उन्होंने फैशन लेबल Raw Mango की प्लेन ब्लैक साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने मल्टी कलर्ड स्ट्राइप्ड ब्लाउज कैरी किया। सिल्वर नेकलेस और नेचुरल मेकअप उन्हें रेगल लुक दे रहा था। बता दें कि इससे पहले भी कई बार इस अभिनेत्री को ट्रेडीशनल लुक में देखा जा चुका है जिसमें इनका स्टनिंग अंदाज फैंस को खूब इम्प्रैस करता है। अगर आप भी सान्या की तरह एथनीक लुक में अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाए रखना चाहती है तो इनका ड्रेसिंग सेंस फॉलो कर सकती हैं। चलिए देखते है सान्या की कुछ बेस्ट एथनीक लुक। 

यैलो लहंगे में सान्या मल्होत्रा का स्टनिंग लुक 

लाइटवेट लहंगे के साथ सान्या का बनारसी कुर्ता काफी जंच रहा है। 

रफ्फल लहंगे के साथ सान्या का स्ट्रेपी ब्लाउज उन्हें काफी बोल्ड लुक दे रहा है। 

फ्रिल वर्क शरारा के साथ इम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती में सान्या स्टनिंग लग रही हैं। 

सान्या का यह मल्टी स्ट्राइप्ड वाला लहंगा फैमिली फंक्शन के लिए बेस्ट है। 

सान्या मल्होत्रा की इंडो-वेस्टर्न साड़ी समर वेडिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। 

ब्रोकेड पैंट के साथ सान्या का ब्राइड कुर्ती काफी डीसेंट लुक दे रहा है। 

Content Writer

Sunita Rajput