क्रिकेटर संजू सैमसन का आलीशान घर: महल जैसी जिंदगी, धर्मपत्नी संग बिताते हैं सुखमय पल

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 03:48 PM (IST)

 नारी डेस्क: भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए तो हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनका आलीशान घर भी अक्सर लाइमलाइट में आता है। संजू सैमसन और उनकी धर्मपत्नी चारुलता थिरुवनंतपुरम में स्थित इस घर में रहते हैं, जो किसी महल से कम नहीं लगता। सफेद संगमरमर के फर्श, बड़ी कांच की खिड़कियां और हरियाली से घिरा हुआ यह घर आधुनिक सुख-सुविधाओं और पारंपरिक भारतीय कला का बेहतरीन संगम है। इस घर की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। घर का इंटीरियर सफेद और क्रीम रंगों में सजाया गया है, जो इसे रॉयल और क्लासी लुक देता है। इसके अलावा घर के डेकोर और आर्टवर्क से आप ड्रीम होम के लिए कई आइडियाज ले सकते हैं।

सादगी और पारंपरिक सुंदरता

संजू सैमसन के घर का बाहरी लेआउट सादगी और पारंपरिक सुंदरता का मिश्रण है। घर के प्रवेश द्वार पर बड़े लकड़ी के फ्रेम वाले कांच के दरवाजे और खिड़कियां हैं, जो इसे मॉर्डन टच देते हैं। बरामदे का फर्श सफेद संगमरमर से बनाया गया है और आंगन को फूलों की रंगोली और पारंपरिक पीतल के दीयों से सजाया गया है, जो केरल की समृद्ध संस्कृति को दिखाता है।

PunjabKesari

खूबसूरत बरामदा

बरामदा सफेद और भूरे रंग के पत्थर के फर्श से सजाया गया है। एक कोने में पत्थरों से बनी टेक्सचर्ड दीवार और ऊंचे हरे-भरे पौधे घर को प्राकृतिक और शांत माहौल देते हैं। यह हिस्सा आराम और शांति के लिए आदर्श माना जा सकता है।

क्लासी लिविंग एरिया

संजू सैमसन का लिविंग रूम काफी शानदार और एलीगेंट है। सोफों पर भूरे और क्रीम रंग के क्लासिक पैटर्न वाले कवर लगे हैं, दीवारों पर हल्के क्रीम रंग के पर्दे हैं और पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी है। कमरे के एक कोने में लकड़ी की बड़ी शेल्फ में संजू की जीत हुई ट्रॉफियां और अवार्ड्स सजाए गए हैं।

PunjabKesari

शांत रंगों का इस्तेमाल

घर के एक हिस्से की दीवार हरे रंग के शांत शेड में पेंट की गई है, जिससे कमरे में ताजगी और सुकून का एहसास होता है। दीवार पर काला फ्लोटिंग शेल्फ, छोटी मूर्तियां और गोलाकार मंडला आर्ट फ्रेम लगा है, जो सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, सफेद ड्रीम-कैचर इस कोने को बोहो टच देता है और इंटीरियर को आकर्षक बनाता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे और कहां करें पंजीकरण

विंटेज और रॉयल लुक देती हैं सीढ़ियां

संजू सैमसन के घर की सीढ़ियां पारंपरिक और क्लासिक स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण हैं। पॉलिश की हुई डार्क शेड लकड़ी की सीढ़ियां घर को विंटेज और रॉयल लुक देती हैं। सीढ़ियों के किनारे नक्काशीदार खंभे और हैंडल मजबूती और खूबसूरती का प्रतीक हैं। रेलिंग के आखिरी हिस्से में गोल नक्काशीदार डिजाइन इसे और आकर्षक बनाता है।

बालकनी की सजावट

संजू सैमसन की बालकनी हरियाली और सुकून का कोना है। स्टील की रेलिंग पर बेलें और लताएं चढ़ी हैं, जिससे यह प्राइवेट और नेचुरल स्पेस बन जाती है। फर्श पर बिछा आर्टिफिशियल ग्रीन ग्रास बगीचे जैसा एहसास देता है। बालकनी को खास अवसरों पर जैसे क्रिसमस डे पर विशेष रूप से सजाया जाता है।

PunjabKesari

हरे-भरे पौधे और सुंदर फूल

घर के इस हिस्से में एक चमकीली लाल रंग की दीवार है, जिसका टेक्सचर खुरदरा और अलग है। दीवार के पास गमलों में हरे-भरे पौधे और लाल फूल सजाए गए हैं। लकड़ी की रेलिंग पर बैठकर आराम किया जा सकता है। यह कोना घर में प्रकृति का एहसास दिलाता है और फोटो खिंचवाने के लिए भी बेहतरीन जगह है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static