पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली, सुशांत को रिप्लेस करने का लगा आरोप

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 04:08 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को सुलझाने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं अब फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली भी अपने बयान दर्ज करवाने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। 

पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले संजय लीला भंसाली जूहु स्थित अपने ऑफिस पहुंचे। उन्होंने वहां पर अपनी लीगल टीम के साथ इस मामले पर बात की। खबरों के मुताबिक भंसाली ने सुशांत को फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला ऑफर की थी। लेकिन बाद में रणवीर सिंह को इस फिल्म लिया गया।

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए भी पहले सुशांत को लिया गया था। मगर, बाद में उन्हें रणवीर सिंह से रिप्लेस कर दिया गया। बता दें संजय लीला भंसाली भी उन 8 लोगों में शामिल है जिनके खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का बिहार में केस दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है।

Content Writer

Bhawna sharma