शिव भक्त Sanjay Dutt ने सावन के मौके पर विधि-विधान से की भोलेनाथ की अराधना, शेयर की तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 02:02 PM (IST)

सावन के महीने में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स भी पूरी आस्था के साथ भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करते हैं। भले ही फिल्म स्टार्स का लाइफस्टाइल आम इंसान से अलग है लेकिन उनके मन में भगवान के प्रति श्रद्धा कूट-कूटकर भरी है। हाल ही में  संजय दत्त का भी कुछ ऐसा ही अवतार देखने को मिला।


बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने सावन के मौके पर अपने घर पर भोले नाथ की पूजा की। उन्होंने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। संजय दत्त ने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह शिव भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। 


इन फोटो में संजय दत्त अपने घर की छत पर बड़े ही विधि- विधान के साथ पूजा पाठ करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई पंडित भी मौजूद हैं।  एक फोटो में संजू दत्त , बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आए।  उन्होंने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा,‘आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद ञ्चश्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव‘।


परिवार के लोगों के बीच कराई गई इस पूजा में संजय दत्त सारी विधि करते नजर आए। लोगों को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। याद हो कि 
 29 जुलाई को संजू बाबा ने अपना 64वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्हें फैंस से खूब प्यार मिला था। 
 

Content Writer

vasudha