इस घर में रहते हैं संजय दत्त, महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 12:26 PM (IST)

'मुन्ना भाई' यानि संजय दत्त किसी पहचाने के मोहताज नहीं है। पिछले कई सालों से लोगों का अपनी एक्टिंग से मनोरजन करने वाले संजय दत्त मुंबई में 'पाली हिल इलाके' में रहते हैं। उनका घर स्टाइलिश और खूबसूरत है। 

 


आज हम आपको संजय दत्त के घर अंदर की तस्वीरें दिखाएंगे। इससे आपको उनके लाइफस्टाइल का अंदाजा हो जाएगा। आइए देखते हैं कैसा है दिखता है उनका घर अंदर से।

 


संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने घर की तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि उनको संगीत से कितना प्यार है। 

 


उन्होंने अपने घर के डाइनिंग एरिया को डार्क रंग से सजाया है। इसको सजाने के लिए उन्होंने मरून, ब्राउन रंगों का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा ड्राइनिंग रूम में दीवार पर पेंटिंग और ग्लास वर्क भी है।

 


लीविंग एरिया में उन्होंने ब्राउन कलर के सोफे लगाएं। दीवारों को क्रिम कलर करवाया गया है। इसके साथ ही दीवारों पर उन दोनों की तस्वीर लगी हुई है। 

 

 

संजय ने अपने माता-पिता नरगिस-सुनील दत्त की ब्लैक एंड वाइट फोटो भी डाइनिंग एरिया में लगाई है जो बेहतरीन लुक देता है।

 


उनको महंगी कारों और बाइक बहुत ही पसंद है। संजय के पार फरारीन 599, आउडी आर8, आउडी क्यू7, टोयोटा लैंड क्रूजर, मर्सेडीज एम क्लास, पोर्शे एसयूवी और एक रोल्ज रॉयस घोस्ट हे। संजय के पास एक हार्ली डेविडसन बाइक भी है।

 

 

 

Punjab Kesari