इलाज के बीच अचानक पत्नी मान्यता संग दुबई क्यों रवाना हुए संजय दत्त?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 03:13 PM (IST)

बॉलीवुड के संजू बाबा इन दिनों अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस मुश्किल दौर में परिवार वाले और फैंस उनकी हिम्मात बने हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती  कराया गया था। इतना ही नहीं हाल ही में संजय दत्त ने कीमोथैरेपी भी करवाई थी। 

इस वजह से रवाना हुए दुबई

वहीं अब हाल ही में खबरें आईं हैं कि संजय दत्त अपने इलाज के बीच में ही दुबई पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो 15 सिंतबर को संजय दत्त दुबई के लिए रवाना हुए थे। साथ में उनकी पत्नी मान्यता भी थी। दरअसल अचानक दुबई पहुंचने का कारण था बच्चों से मिलना। खबरों की मानें तो संजय दत्त के दोनों बच्चे दुबई ही हैं और वह वहां अपनी क्लासेस लगा रहे हैं ऐसे में संजय दत्त का अपने बच्चों से मिलने का बहुत मन था। इस वजह से वह दुबई रवाना हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक वह 10 दिनों में वापिस आ जाएंगे। 

मान्यता ने शेयर की तस्वीरें 

आपको बता दें इसकी कुछ तस्वीरें भी मान्यता ने अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए मान्यता ने लिखा ,' Enroute Life।

फैंस कर रहे दुआ

आपको बता दें कि जबसे फैंस को संजय दत्त के कैंसर के बारे में पता चला है तबसे ही फैंस लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal