ईद पर Sania Mirza ने पहना इतना महंगा कुर्ता, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 04:47 PM (IST)

नारी डेस्क : ईद के खास मौके पर Sania Mirza का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। टेनिस स्टार ने पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर के खूबसूरत फ्लोरल कुर्ता सेट में अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सादगी, एलिगेंस और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन उनके इस लुक में साफ देखने को मिला।

ऑर्गेंजा फ्लोरल कुर्ते में दिखीं बेहद एलिगेंट

ईद सेलिब्रेशन के लिए सानिया ने पाकिस्तानी डिजाइनर सानिया मस्कातिया के लेबल का फ्लोरल कुर्ता सेट चुना। सैंड-बेज शेड वाला यह आउटफिट हल्के ऑर्गेंजा फैब्रिक से तैयार किया गया था, जिसने उनके लुक को बेहद रॉयल और ग्रेसफुल बना दिया। कुर्ते की खासियत, फ्लोई और रिलैक्स्ड फिट, कॉलर्ड नेक डिजाइन, फुल लेंथ बेल स्लीव्स और ब्लू एम्ब्रॉयडरी वाली स्कैलप्ड डिटेलिंग रही, जिसने पूरे आउटफिट को खास बना दिया।

PunjabKesari

बोटैनिकल मोटिफ्स ने बढ़ाई खूबसूरती

सानिया मिर्जा के इस खूबसूरत कुर्ते पर बने फ्लोरल और बेलनुमा डिजाइनों को बोटैनिकल मोटिफ्स कहा जाता है, जिन्होंने पूरे आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। कुर्ते पर ओशियन ब्लू और स्काई ब्लू शेड्स की बारीक एम्ब्रॉयडरी इसे क्लासी और रिच लुक दे रही थी। फ्रंट हिस्से पर हैवी फ्लोरल वर्क और स्लीव्स पर डेलिकेट डिजाइन उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। इस आउटफिट में कुर्ता और दुपट्टा ऑर्गेंजा फैब्रिक से तैयार किया गया था, जबकि ट्राउजर रॉ सिल्क और इनर क्रेप फैब्रिक का था। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, कुर्ता-दुपट्टा सेट की कीमत 35,733 रुपये और ट्राउजर की कीमत 9,207 रुपये बताई गई है।

यें भी पढ़ें : समंदर की गहराइयों में दिखा ममता का अनोखा नजारा, बच्चे को फीड करती व्हेल का Viral Video

 

मैचिंग दुपट्टा और ट्राउजर ने किया लुक पूरा

सानिया ने कुर्ते के साथ मैचिंग ऑर्गेंजा दुपट्टा और बेज ट्राउजर पेयर किया। दुपट्टे पर भी स्कैलप्ड बॉर्डर और फ्लोरल बेल डिजाइन बने थे, जो पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना रहे थे।

PunjabKesari

जूलरी और मेकअप ने खींचा ध्यान

अपने ईद लुक को कंप्लीट करने के लिए सानिया ने स्टेटमेंट नेकपीस, स्टड ईयररिंग्स, रिंग्स और न्यूड स्ट्रैपी फुटवियर के साथ स्टाइल किया। वहीं, ओपन हेयर और सटल मेकअप उनके देसी अंदाज को और खूबसूरत बना रहे थे।

क्या होता है बोटैनिकल प्रिंट?

फैशन की भाषा में बोटैनिकल प्रिंट उन डिजाइनों को कहा जाता है, जिनमें फूल, पत्तियां, बेलें और प्रकृति से जुड़े पैटर्न को कपड़ों पर उकेरा जाता है। यह प्रिंट आउटफिट को फ्रेश और टाइमलेस लुक देता है।

PunjabKesari

फैंस को पसंद आया सानिया का देसी अंदाज

सानिया का यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सादगी और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों को उनका यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल फ्यूजन वाला ईद लुक बेहद पसंद आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static